मास्को में भारतीयों से क्या बोले PM मोदी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (12:48 IST)
PM Modi in Russia : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 साल देश ने विकास का ट्रेलर देखा जबकि आने वाले 10 साल तेज वृद्धि के होंगे तथा भारत की नई गति दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी। ALSO READ: PM मोदी को व्लादिमीर पुतिन ने सरकारी आवास पर दिया डिनर, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात
 
यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया हैरान है। उन्होंने कहा कि दुनिया के लोग जब भारत आते हैं, तो कहते हैं कि भारत बदल रहा है। भारत का कायाकल्प, भारत का नव-निर्माण वे साफ-साफ देख पा रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि में 15 प्रतिशत योगदान कर रहा है और आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होना तय है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मैं कहता था कि बीते 10 सालों में भारत ने जो विकास किया है, वह तो सिर्फ एक ट्रेलर है। आने वाले 10 साल और भी तेज वृद्धि के होने वाले हैं।
 
मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर से इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण और ग्रीन हाइड्रोजन से इलेक्ट्रिक गाड़ियों तक विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर... भारत की नई गति दुनिया के विकास का अध्याय लिखेगी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चुनौती को चुनौती देने में भारत सबसे आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि और मेरे तो डीएनए में है हर चुनौती को चुनौती देना।
<

Thank the Indian community in Russia for their warm reception. Addressing a programme in Moscow. https://t.co/q3sPCCESbM

— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2024 >
मोदी ने कहा कि भारत बदल रहा है क्योंकि वह अपने 140 करोड़ नागरिकों की ताकत में विश्वास करता है जो अब 'विकसित भारत' के संकल्प को हकीकत में बदलने का सपना देख रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मविश्वास से भरा है, 2014 से पहले की स्थिति के विपरीत..., और यह हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब आप जैसे लोग हमें आशीर्वाद देते हैं, तो बड़े से बड़े लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी जानते हैं कि आज का भारत जिस भी लक्ष्य को प्राप्त करने का इरादा रखता है, उसे वह हासिल करके रहता है।
 
मोदी ने कहा कि आज से ठीक एक महीने पहले उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और तब उन्होंने देश की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तीन गुना ताकत और गति से काम करने का संकल्प लिया था।
 
‘मोदी-मोदी’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाने और गांवों की तीन करोड़ गरीब महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने के लक्ष्य को हासिल करके रहेगी। सरकार के कई लक्ष्यों में तीन का महत्व रहा है।
 
उन्होंने कहा कि भारत ही वह देश है जिसने चंद्रयान को चांद पर ऐसे स्थान पर भेजा जहां पहले कोई देश नहीं गया है और डिजिटल लेन-देन के मामले में भी सबसे भरोसेमंद मॉडल के रूप में उभरा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात से 3 बांग्लादेशी गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे यहां

Union Budget 2025 : खपत बढ़ाने के लिए आयकर में कटौती की जरूरत, वित्तीय सेवा कंपनी ने की यह मांग

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

Union Budget 2025 : अंतिम दौर में पहुंची बजट की तैयारी, हलवा समारोह में शामिल हुईं वित्तमंत्री

Union Budget 2025-26 : बीमा कंपनियों को बजट में स्वास्थ्य सेवा के लिए कर लाभ और रियायतों की उम्मीद

अगला लेख