मोदी बोले, गांधी के विचारों में समस्याओं का हल...

Webdunia
रविवार, 16 नवंबर 2014 (11:57 IST)
ब्रिस्बेन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर बैठक में भाग लेने के बाद रविवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि दुनिया ने अगर गांधीजी का रास्ता अपनाया होता तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो गया होता।


मोदी ने ब्रिस्बेन के रोमा पार्क स्ट्रीट में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों की मौजूदगी में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर शहर के मेयर ग्राहम कि्वर्क भी उपस्थित थे।
 
सफेद कुर्ता, पजामा और हल्के बादामी रंग की जैकेट में मोदी जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे वहां मौजूद उनके प्रशंसकों समर्थकों ने मोदी-मोदी का नारे लगाने शुरू कर दिए। मोदी उनसे हाथ मिलाते हुए मंच तक पहुंचे।      
 
मोदी ने ब्रस्बिेन के मेयर को प्रवासी भारतीय समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए गांधीजी की प्रतिमा लगाने की अनुमति देने के लिए आभार जताया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में ऐसी चर्चा हो रही है कि वह जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से वह महात्मा गांधी का जरूरत से ज्यादा उल्लेख करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि वह तो गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले से ही महात्मा गांधी के दर्शन और विचारों में यकीन रखते हैं। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी प्रकृति से प्रेम करते थे और उसके दोहन के खिलाफ थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन इसी तरह से जीया। उन्होंने कहा कि जब गांधी जी अपने आश्रम में रहते थे तब साबरमती नदी पूरी भरी रहती थी लेकिन वह तब भी पानी की बरबादी के खिलाफ थे। गांधीजी ने हमें अहिंसा का मार्ग दिखाया। वह सिर्फ र्कमो से ही नहीं शब्दों से अहिंसा के पक्षधर रहे।
 
मोदी ने कहा कि अगर विश्व ने गांधी जी का मार्ग अपनाया होता तो ऐसी तमाम समस्याओं का समाधान हो जाता जो अब चुनौती बनीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे तमाम संगठन हैं जो हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। इससे बचा भी जा सकता है । हम सबको मिलकर मानवता की सेवा करनी चाहिए।
 
मोदी ने लाल कपड़े से ढकी प्रतिमा का अनावरण कर उसे दोनों हाथ जोड़कर प्रमाण किया। लौटते वक्त लोगों में मोदी से हाथ मिलाने और बात करने के लिए धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। (वार्ता)
 
 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?