जर्मनी में पीएम मोदी, एंजेला मर्केल से की मुलाकात

Webdunia
शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (08:53 IST)
बर्लिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की। 
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, 'दोस्ती को और मजबूत करते हुए। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने द्विपक्षीय बैठक से पहले चांसलरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।'
 
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और जर्मनी के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की। यह यात्रा रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की भारत की पारस्परिक इच्छा को दिखाती है। 
 
मोदी अपनी ब्रिटेन की यात्रा समाप्त करने के बाद संक्षिप्त यात्रा पर बर्लिन पहुंचे हैं। वहां उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों (चोगम) की बैठक और कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया था। 
 
यह मोदी के तीन देशों के दौरे का तीसरा और अंतिम चरण है। जर्मनी से पहले वह ब्रिटेन और स्वीडन गए थे। 
पिछले महीने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टेनमियर भारत गए थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

पोर्श दुर्घटना : कोर्ट ने खारिज की नाबालिग आरोपी के पिता की याचिका, पिता ने इस आधार पर मांगी थी जमानत

पृथ्वी का एमआरआई स्कैनर है NISAR, जानिए क्या उद्देश्य लेकर हुआ लॉन्च, भारत का कैसे होगा फायदा

अगला लेख