मोदी की प्रगति वैश्विक नेतृत्व के लिए जरूरी

Webdunia
गुरुवार, 28 मई 2015 (09:21 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक पूर्व शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैश्विक जिम्मेदारियों को उठाने और भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूती देने के लिए भारत के भीतर मोदी की प्रगति बेहद जरूरी है।
 
पूर्व उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्‍स कहा, 'सुधारों की दिशा में मौजूद विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, मैं उनके दृढ़ संकल्प और आशावाद से हैरान था।'
 
मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल का विश्लेषण करने के लिए बर्न्‍स ने एक ई-बुक में लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी की उनके देश में प्रगति वैश्विक साझेदारी और नेतृत्व की जिम्मेदारी उठाने के लिए बेहद जरूरी है। यह अमेरिकियों और भारतीयों के संबंधों को मजबूत करने के लिए भी बेहद जरूरी है।
 
उप विदेश मंत्री के रूप में बर्न्‍स ओबामा प्रशासन के पहले वरिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने मोदी द्वारा पिछले साल मई में पदभार संभाले जाने के बाद उनसे मुलाकात की थी।
 
बर्न्‍स ने लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया था कि उनकी निगाहें अपने देश के भविष्य पर मजबूती के साथ टिकी हैं। भारत का वादा पूरा करने का उनका संकल्प और अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी के नारे को मूर्त रूप देने का उनका संकल्प एकदम स्पष्ट था।'
 
बर्न्‍स ने कहा कि राष्ट्र प्रमुखों के दौरों और उच्च स्तरीय रणनीतिक वार्ताओं से यह पहले से कहीं अधिक स्पष्ट हो गया कि आगामी प्रशांत शताब्दी में अमेरिकी और भारतीय हितों में समागम बढ़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि इन साझा हितों को व्यावहारिक उपलब्धियों और एक साझे भविष्य के रूप में बदलने का काम दोनों नेताओं और दोनों समाजों के सामने है। मैं और ज्यादा महत्वपूर्ण दीर्घकालीन रणनीतिक निवेश के बारे में नहीं सोच सकता। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया