Train Hijack में भारत का हाथ, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पार की बेशर्मी की हद, तालिबान का क्यों लिया नाम

Webdunia
बुधवार, 12 मार्च 2025 (17:45 IST)
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुई ट्रेन हाईजैक की घटना को 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और पाकिस्तानी सेना के बीच युद्ध जारी है। आतंकियों की यात्रियों को धमकी देने के बाद शहबाज सरकार एयरस्ट्राइक की सोच रही है। इस बीच ट्रेन हाईजैक को लेकर पाकिस्तान ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज के राजनीतिक सलाहकार का आरोप है कि इसमें भारत का हाथ है। पाकिस्तानी टीवी चैनल डॉन से बातचीत में शहबाज के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि हां, भारत कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है।
ALSO READ: बलूचिस्तान पर पाकिस्तानी कब्जे की संपूर्ण कहानी
155 यात्रियों को बचाया : राणा सनाउल्लाह के साथ बातचीत का वीडियो डॉन टीवी के एंकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरंग में विद्रोही गुट द्वारा एक यात्री ट्रेन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने कम से कम 27 बलूच लड़ाकों को मार गिराया और 155 यात्रियों को बचा लिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना का अभियान अभी भी जारी है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 37 यात्री घायल हो गए और उन्हें चिकित्सकीय उपचार मुहैया कराया गया है। 
ALSO READ: पाकिस्तान में कैसे हाईजैक हुई ट्रेन, BLA ने जारी किया वीडियो
तालिबान का क्यों किया जिक्र : पाकिस्तानी टीवी चैनल डॉन से बातचीत में शहबाज के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि हां, भारत कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है। उन्हें अफगानिस्तान जैसा एक सुरक्षित ठिकाना मिला हुआ है।
<

کیا ٹی ٹی پی کے خوارج اور بی ایل اے کے دہشتگردوں کے آپس میں nexus ہیں ؟ عادل شاہ زیب

جی ان دونوں کی backing انڈیا کر رہا ہے اور ان کو افغانستان جیسی safe heaven دستیاب ہے۔ افغانستان میں ان کو کمین گاہیں دستیاب ہونے سے ان کی کاروائیوں میں اضافہ ہوا ہے ۔ یہ کمین گاہیں طالبان کے… pic.twitter.com/HTAXd1IUMi

— Adil Shahzeb (@adilshahzeb) March 11, 2025 >तालिबान के सत्ता में आने से पहले उन्हें ये घातक हमले करने के अवसर नहीं मिलते थे, लेकिन अब उनके अभियानों में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि अफगानिस्तान में उन्हें घात लगाकर हमला करने की सुविधा मिल रही है। हमने सरकारी स्तर पर अफगानिस्तान से कहा है कि इस गतिविधि को रोके, नहीं तो हम वहां जाकर उन ठिकानों को निशाना बनाएंगे। इनपुट एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Train Hijack : 30 पाक सैनिकों की हत्या, 214 यात्री बंधक, BLA ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, ट्रेन हाईजेक से जुड़ा अपडेट

JK के 2 संगठनों पर गृह मंत्रालय का सख्त एक्शन, UAPA के तहत लगाया बैन

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने की कहानी, Train के सुरंग में पहुंचते ही धमाका, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

भारत में भी हो चुकी है Train Hijack की घटनाएं, 300-400 माओवादियों ने किया था ट्रेन पर कब्जा

BLA : पाकिस्तान की नाक में दम करने वाला बीएलए कितना घातक और किस उद्देश्य के लिए लड़ रहे हैं 6000 लड़ाके

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा नगर निकाय चुनाव : भाजपा के महापौर पद के 7 उम्मीदवार जीते

Lenovo का सस्ता टैबलेट, तगड़ी बैटरी और MediaTek प्रोसेसर के साथ 4GB रैम

PM मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान

BSNL का सस्ता प्लान, 6 महीने की वैलिडिटी, डेटा खत्म होने के बाद भी चलता रहेगा इंटरनेट

भारत और मॉरीशस ने किए 8 समझौतों पर हस्ताक्षर, ग्लोबल साउथ के लिए नए दृष्टिकोण की घोषणा की

अगला लेख