पत्नी से नाजायज संबंध होने के आरोप में पुलिसकर्मी की नाक, कान और होंठ काटे, वीडियो भी बनाया

Webdunia
सोमवार, 1 अगस्त 2022 (20:12 IST)
लाहौर। पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने पुलिस की दादागिरी, पत्नी को ब्लैकमेल करने और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और वीडियो बनाने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल की नाक, कान और होंठ काट दिए। पंजाब प्रांत की पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर झांग जिले में रविवार को मुख्य आरोपी मुहम्मद इफ्तिखार और उसके साथियों ने कांस्टेबल कासिम हयात को पहले गंभीर यातनाएं दीं और फिर उसकी नाक, कान और होठ को काट दिया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इफ्तिखार को संदेह था कि हयात का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। उसने अपने 12 साथियों के साथ मिलकर घर लौटते समय हयात का अपहरण कर लिया और उसे सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसे गंभीर यातनाएं दी गईं और धारदार हथियार से उसके शरीर के अंग काट दिए। कांस्टेबल को झांग के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
पिछले महीने इफ्तिखार ने कांस्टेबल हयात के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 354 (महिला पर हमला), 384 (जबरन वसूली) और 292 (अश्लीलता) के तहत मामला दर्ज कराया था। इफ्तिखार ने दावा किया था कि हयात ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।
 
इफ्तिखार ने कहा था कि जब उसकी पत्नी हयात से मिली तो उसने उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि इफ्तिखार और उसके साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

यूपी में बारिश ने ली 18 लोगों की जान, राजस्थान भी पानी पानी, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

अगला लेख