लंदन में तिरंगे का अपमान कर रहे थे 100 पाकिस्तानी समर्थक, बहादुर भारतीय महिला ने इस तरह सिखाया सबक

Webdunia
रविवार, 18 अगस्त 2019 (19:54 IST)
लंदन। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर आजादी का जश्न मनाया जा रहा था। हाई कमीशन में जैसे ही तिरंगा फहराया गया तभी वहां पर लगभग 100 पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थक पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान प्रदर्शनकारी तिरंगे का अपमान करने की कोशिश करने लगे।
 
यह देख वहां पर मौजूद महिला पत्रकार पूनम जोशी अपने आपको रोक नहीं सकीं और पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थकों से भिड़ गईं। उन्होंने विरोध कर रहे लोगों से तिरंगे को छीन लिया।
 
घटना के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा, ऐसा तब होता है जब 1000 बकरियों को भारतीय शेरों का सामना करने के लिए भेजा जाता है। पाकिस्तान के 100 लोगों ने हमारा झंडा छीन लिया और इसमें से 1 भारतीय महिला इसे वापस ले आई।
 
 
पत्रकार पूनम जोशी को जब पता चला कि उनका वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है तब वे  काफी हैरान रह गईं। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मुझे इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि देश के तिरंगे को बचाने के लिए किए गए मामूली काम के लिए मैं ट्विटर पर ट्रेंड करने लगूंगी।'

पूनम का देशप्रेम : बाद में पूनम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे अपने देश भारत से बहुत प्यार है। उन्होंने कहा कि मैं बीते 20 सालों से बाहर हूं लेकिन मेरा पासपोर्ट भारतीय है। मैंने कभी दूसरे देश की नागरिकता ग्रहण नहीं की। भारत हमेशा मेरे दिल में बसता है।
 
पाकिस्तानियों को सबक मिल गया होगा : पूनम ने कहा कि मैं भारत विरोधी मार्च निकालने वालों से भिड़ पड़ी। मुझे लगता है कि पाकिस्तानियों को सबक मिल गया होगा कि वह किसी भी हिंदुस्तानी को कमजोर नहीं समझे। जो भी हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख