Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेराग्वे ने रचा इतिहास, पहली बार राष्‍ट्रपति बनेगी महिला

हमें फॉलो करें पेराग्वे ने रचा इतिहास, पहली बार राष्‍ट्रपति बनेगी महिला
, मंगलवार, 29 मई 2018 (11:39 IST)
असुन्सियन। पेराग्वे के इतिहास में पहली बार एक महिला राष्ट्रपति बनेगी, भले ही अस्‍थाई तौर पर। ऐसा निवर्तमान नेता होरासियो कार्टस के निर्धारित समय से पहले इस्तीफा देने के कारण हो रहा है।


कार्टर के इस्तीफे के बाद उप राष्ट्रपति एलिसिया पुचेता (68) उनका बचा शेष कार्यकाल पूरा करेंगी। इसके बाद 22 अप्रैल को हुए चुनाव में निर्वाचित मारियो अब्दो बेनिटेज 15 अगस्त को पांच साल के लिए इस देश के राष्ट्रपति बनेंगे। संसद ने कार्टर के इस्तीफे और एलिसिया पुचेता के अंतरिम राष्ट्रपति बनने की पुष्टि की है।

गर्भपात को वैध बनाने का विरोध करने वाली एलिसिया दक्षिणपंथी कोलोराडो पार्टी से ताल्लुक रखती हैं, जो दशकों से असुन्सियन में सत्तारुढ़ है। पेराग्वे में 45 में से केवल आठ महिला सीनेटर हैं और निचले सदन में 80 सदस्यों में से केवल 11 महिलाएं हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी के मुद्रा लोन से 12 करोड़ को फायदा, इनमें से 3.25 करोड़ ने पहली बार किया व्यापार