संसद में ट्रंप ने गिनाई उपलब्धियां, बोले वापस लौटा अमेरिका का सम्मान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 मार्च 2025 (08:48 IST)
President Trump speech in Parliament : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया और अर्थव्यवस्था, आव्रजन तथा विदेश नीति को पुनः दिशा देने में त्वरित और निरंतर कार्रवाई का श्रेय लिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका का सम्मान वापस लौटा है। उसका स्वर्णिम दौर वापस आ गया है। ALSO READ: ट्रंप के खिलाफ लामबंद हुआ यूरोपीय संघ, 800 अरब यूरो की रक्षा योजना का रखा प्रस्ताव
 
ट्रंप ने अपने संबोधन में कांग्रेस और देश की जनता को अपने कार्यकाल के शुरुआती हफ्तों में किए गए कामकाज के बारे में जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप के संबोधन का विषय 'अमेरिकी सपने का नवीकरण' था, जिसमें उन्होंने अपनी उपलब्धियों को सामने रखा। साथ ही कांग्रेस से अपील की कि वह उनके आक्रामक आव्रजन अभियान को वित्तपोषित करने के लिए अधिक धन उपलब्ध कराए।

ट्रंप ने कहा कि यह कुछ और नहीं बल्कि तेज और अथक कार्रवाई रही। लोगों ने मुझे काम करने के लिए चुना है और मैं यह कर रहा हूं। इस दौरान उन्होंने आव्रजन, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा की दिशा में उठाए गए कदमों पर चर्चा की, साथ ही कहा कि अमेरिका का विश्वास और सम्मान लौटा है। ALSO READ: क्या अमेरिका को व्यापार कानून तोड़ने की सजा मिल सकती है?
 
कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने भारत का नाम अमेरिकी आयात पर उच्च शुल्क लगाने वाले देशों में रखा। उन्होंने कहा कि भारत में ऑटो शुल्क 100 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि जवाबी शुल्क जल्द ही लगने वाले हैं। शुल्क अमेरिका को फिर से अमीर और महान बनाने के लिए हैं। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में एलन मस्क और उनके सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का विशेष उल्लेख किया। पिछले महीने अवैध रूप से सीमा पार करने की घटनाएं अब तक की सबसे कम रहीं।

ट्रंप के संबोधन की शुरुआत में डेमोक्रेटिक पार्टी ने लगातार व्यवधान डाला। टेक्सास से प्रतिनिधिसभा में सदस्य ए. ग्रीन ने खड़े होकर चिल्ला कर कहा कि ट्रंप दिशाहीन हैं। लगातार व्यवधान डाले जाने के बाद हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने हस्तक्षेप किया और सदन में शिष्टाचार बहाल करने का आग्रह किया। बाद में उन्होंने ग्रीन को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Iran–Israel conflict : स्थिति पर नजर रख रहा भारतीय दूतावास, छात्रों से संपर्क बनाए हुए है

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G ओप्पो फोन, जानिए कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत

UN जलवायु प्रमुख ने कहा, 1.5 डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य हासिल करना अब भी संभव

कोलकाता के खिदिरपुर बाजार में लगी भीषण आग, 1200 से अधिक दुकानें जलकर खाक

अगला लेख