LIVE: सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन से लोगों में फैली दहशत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 मार्च 2025 (18:20 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: जम्मू-कश्मीर में गंदेरबल जिले के पर्यटन स्थल सोनमर्ग में बुधवार को भारी हिमस्खलन हुआ जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिमस्खलन बालटाल क्षेत्र में हुआ, हालांकि घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है। बालटाल अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर है। पल पल की जानकारी...   


06:19 PM, 5th Mar
जम्मू-कश्मीर में गंदेरबल जिले के पर्यटन स्थल सोनमर्ग में बुधवार को भारी हिमस्खलन हुआ जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिमस्खलन बालटाल क्षेत्र में हुआ, हालांकि घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है। बालटाल अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर है।

03:37 PM, 5th Mar
-केदारनाथ रोपवे को कैबिनेट की मंजूरी। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी का होगा रोपवे। 4081 करोड़ के लागत से होगा तैयार।
-कैबिनेट ने हैमकुंड साहिब रोपवे को भी दी मंजूरी। 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना के लिए 2,730 करोड़ रुपए की मंजूरी।

01:08 PM, 5th Mar
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, अबू आजमी को यूपी भेजो, हम इलाज कर देंगे। ऐसे लोगों का इलाज करने में हम देर नहीं करते। औरंगजेब को हीरो बताने वालों को यहां रहने का अधिकारी नहीं। उन्होंने सपा से औरंगजेब पर अबू आजमी के बयान का खंडन करने की मांग की। 

सपा नेता अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि निलंबन से सच की जुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है। आजाद ख्‍याल कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

12:15 PM, 5th Mar
औरंगजेब पर बयान के बाद सपा विधायक अबू आजमी विधानसभा से निलंबित किए गए।

12:09 PM, 5th Mar
-बसपा प्रमुख मायावती ने भाई आनंद कुमार को नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटाया। उन्हें 2 दिन पहले ही इस पद पर नियुक्त किया गया था। वे राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष बने रहेंगे।
-आस्ट्रेलिया के सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने चैम्पियंस ट्रॉफी से टीम के बाहर होने के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने कहा कि यह दूसरों के लिये रास्ता बनाने का सही समय है।

10:44 AM, 5th Mar
-पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान अमृतसर के गोल्डन गेट पर एकत्र हुए।
-चंडीगढ़ पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा (आज चंडीगढ़ की ओर मार्च के मद्देनजर शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया। इस कारण जीरकपुर-चंडीगढ़ सीमा पर यातायात की गति धीमी है।

07:39 AM, 5th Mar
-आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर। 
-पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ आज किसानों का धरना। 
-दिल्ली के बजट पर महिलाओं से चर्चा करेंगी मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता। 24 से 26 मार्च के बीच पेश होना है दिल्ली का बजट। 
-ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

जीआईएस भोपाल से ग्लोबल हुआ प्रदेश का स्टार्ट-अप इको सिस्टम : CM ड़ॉ. मोहन यादव

LIVE: सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन से लोगों में फैली दहशत

शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क होगा प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व, CM छोड़ेंगे बाघों का जोड़ा

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे की मंजूरी के लिए CM पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का माना आभार, दिल्ली दौरे के दौरान किया था अनुरोध

Rahul Gandhi पर कोर्ट ने लगाया 200 रुपए का जुर्माना, पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट की चेतावनी, पढ़िए पूरा मामला

अगला लेख