राष्ट्रपति मुर्मू लंदन पहुंचीं, महारानी एलिजाबेथ की अंत्येष्टि में होंगी शामिल

Webdunia
रविवार, 18 सितम्बर 2022 (08:52 IST)
लंदन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने तथा भारत सरकार की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शनिवार शाम को लंदन पहुंचीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को स्कॉटलैंड में बाल्मोरल कैसल आवास में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह वेस्टमिंस्टर हॉल में रखी है तथा उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा।
 
राष्ट्रपति मुर्मू ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं और इस दौरान वह सोमवार को अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। उन्हें रविवार शाम को महाराजा चार्ल्स द्वितीय द्वारा बकिंघम पैलेस में विश्व नेताओं के लिए आयोजित एक भोज कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया गया है।
 
 
विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए 12 सितंबर को नयी दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग गए थे। इससे एक दिन पहले भारत ने राष्ट्रीय शोक मनाया था।
 
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने लंदन पहुंच गए हैं। उनके एक आधिकारिक शोक संदेश पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने तथा शाम को बकिंघम पैलेज में भोज कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है। वह सोमवार को महारानी की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होंगे।
 
बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन का हवाई अड्डे पर ब्रिटेन के राजदूत जेन हार्टले, ‘लॉर्ड लेफ्टिनेंट ऑफ एसेक्स’ जेनिफर टोलहर्स्ट तथा अन्य लोगों ने स्वागत किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Gaza: रफ़ाह में इसराइली हमले में बड़ी संख्या में लोग हताहत

रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम दोषमुक्त, 22 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ी, भाषण में किया था वीर सावरकर का अपमान

मिजोरम में दर्दनाक हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 2000 की मौत, 8000 से ज्यादा फंसे, पीएम मोदी ने किया वादा

अगला लेख