राष्ट्रपति बाइडन ने भारतीय मूल की महिला को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं वो...

Webdunia
गुरुवार, 16 नवंबर 2023 (19:49 IST)
Important responsibility handed over to a woman of Indian origin : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक शकुंतला एल भाया को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भाया अमेरिकी राज्य डेलावेयर की एक जानीमानी कानूनी कंपनी की सह मालिक हैं। पिछले 7 साल से भाया गवर्नर कार्नी के न्यायिक नामांकन आयोग की सदस्य हैं। कानून का अभ्यास करने के अलावा भाया डेलावेयर की राजनीति में बहुत सक्रिय हैं।
 
व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। भाया को अमेरिका के प्रशासनिक सम्मेलन की परिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह बाइडन द्वारा बुधवार को घोषित की नई नियुक्तियों में से एक है। भाया अमेरिकी राज्य डेलावेयर की एक जानीमानी कानूनी कंपनी की सह मालिक हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि उनका काम उन व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करने पर केंद्रित है जो व्यवसायों और असुरक्षित निर्णय लेने के कारण गंभीर मुश्किलों में घिर जाते हैं।
 
पिछले सात साल से भाया गवर्नर कार्नी के न्यायिक नामांकन आयोग की सदस्य हैं। कानून का अभ्यास करने के अलावा, भाया डेलावेयर की राजनीति में बहुत सक्रिय हैं। वह वर्तमान में डेलावेयर डेमोक्रेटिक पार्टी की राज्य कार्यकारी समिति की सदस्य हैं। ‘डेलावेयर ट्रायल लॉयर्स एसोसिएशन’ की पूर्व अध्यक्ष भाया कानूनी मामलों में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा में शामिल रही हैं और लोगों की अदालतों तक पहुंच भी सुनिश्चित करने का प्रयास करती रही हैं।
 
भाया ‘अमेरिकन एसोसिएशन फॉर जस्टिस’ और ‘अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन’ की सदस्य भी हैं और वह कोशिश करती रही हैं कि डेमोक्रेटिक कार्यालयों में अधिक से अधिक महिलाओं का निर्वाचन हो। वह एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ने और इसके सदस्यों को बच्चों को गोद लेने, कार्यस्थल में भेदभाव होने पर कानूनी निवारण की तलाश करने और लोगों को शादी करने की अनुमति देने में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं।
 
भाया डेलावेयर बार एसोसिएशन में भर्ती होने वाली पहली दक्षिण एशियाई भारतीय हैं। भाया अभी भी कानूनी पेशे और राजनीति में विविधता, समानता और समावेश की दिशा में काम करती हैं। वह नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ग्रेजुएट हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी, दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख