विश्व में संघर्षों और तनावों के समय भारत-आसियान मित्रता महत्वपूर्ण : PM मोदी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (17:24 IST)
PM Modi's visit to Laos : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे समय में जब विश्व के कई हिस्से संघर्ष और तनाव का सामना कर रहे हैं, भारत-आसियान मित्रता बहुत महत्वपूर्ण है। यहां 21वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने 10 साल पहले ‘एक्ट ईस्ट नीति’ की घोषणा की थी और पिछले दशक में इसने भारत और आसियान देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है।
ALSO READ: नरेन्द्र मोदी ने कहा, वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी महत्वपूर्ण कदम
उन्होंने कहा, पिछले दशक में भारत-आसियान व्यापार दोगुना होकर अब 130 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका मानना ​​है कि 21वीं सदी, जिसे एशियाई सदी भी कहा जाता है, भारत और आसियान देशों की सदी है।
ALSO READ: कटरा में गरजे नरेन्द्र मोदी, दुनिया की कोई ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती
उन्होंने कहा, ऐसे समय में जब विश्व के कई हिस्से संघर्ष और तनाव का सामना कर रहे हैं, भारत-आसियान मैत्री, समन्वय वार्ता और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में भाग लेने तथा इन समूहों के देशों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर लाओस में हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर शहबाज शरीफ का कबूलनामा, नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर गिरी थी भारत की बैलिस्टिक मिसाइल

जल गंगा संवर्धन अभियान में सीहोर ने रचा इतिहास, खेत तालाब के निर्माण में पेश की नई मिसाल

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में हल्दवानी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, CM पुष्कर धामी ने थामा तिरंगा

क्या कभी कारों की जगह ले सकते हैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट?

Weather Update : ओडिशा में बिजली गिरने से 9 की मौत, यूपी समेत कई राज्यों में फिर लू का अलर्ट

अगला लेख