#modiinisrael : नरेन्द्र मोदी के लिए इसराइली प्रधानमंत्री ने तोड़ा प्रोटोकॉल

Webdunia
मंगलवार, 4 जुलाई 2017 (22:22 IST)
तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसराइल की ऐतिहासिक यात्रा पर आज यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर गर्मजोशी से उनकी अगवानी की और कहा कि इसराइल के लोग 70 वर्ष से भारतीय प्रधानमंत्री की प्रतीक्षा कर रहे थे। 
                  
मोदी इसराइल की तीन दिन की यात्रा पर अपराह्न तेल अवीव पहुंचे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली इसराइल यात्रा है।  बेन गुरियन हवाई अड्डे पर विमान से उतरते ही नेतन्याहू ने बहुत गर्मजोशी से मोदी का हाथ थाम लिया और उनसे गले मिले। फिर दोनों नेताओं को इसराइली सेना की टुकड़ी ने सलामी दी और दोनों देशों की राष्ट्रगान की धुन बजाई।
                 
मेज़बान प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे पर ही बने एक पंडाल में मोदी का स्वागत करते हुए हिन्दी में कहा, 'इसराइल में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।' उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। इसराइल सत्तर साल से भारतीय प्रधानमंत्री की प्रतीक्षा कर रहा था। नेतन्याहू ने कहा, 'हम भारत से प्रेम करते हैं, आपकी संस्कृति, इतिहास, लोकतंत्र और प्रगति के लिए प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं।' 
                 
उन्होंने भारत एवं इसराइल को स्वाभाविक मित्र बताते हुए सहयोग का नया सूत्र गढ़ा। 'आई स्क्वायर' यानी भारत एवं इसराइल और 'टी स्क्वायर' प्रतिभा एवं प्रौद्योगिकी' का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दृढ़ विश्वास है कि हमारे जनजीवन के ए समीकरण हमारी साझेदारी की सफलता तय करेंगे। हमारे लोगों की प्रतिभा से हम बहुत बेहतर कर सकते हैं।
      
इसराइली प्रधानमंत्री ने मोदी को विश्व का एक महान नेता बताते हुए कहा, 'आप भारत के महान नेता हैं और विश्व के महान नेता हैं।' उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच एक दूसरे के प्रति लगाव है और दोनों देश तेजी से अागे बढ़ रहे हैं। 
 
उन्होंने याद दिलाया कि मोदी ने उनसे पहली मुलाकात के दौरान कहा था कि दोनों देशों के संबंधों के लिए आसमान एक सीमा है ,लेकिन आज वे कहना चाहते हैं कि इसके लिए आसमान की सीमा नहीं है, क्योंकि दोनों देश अंतरिक्ष में भी सहयोग कर रहे हैं।
 
मोदी ने गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए हिब्रू भाषा में नेतन्याहू एवं इसराइली लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सम्मान की बात है कि वह इसराइल आने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री हैं। 
         
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के समाज के बीच सदियों पुराने संबंध हैं। भारत इसराइल को विकास में एक महत्वपूर्ण साझीदार मानता है। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि हम साझा आर्थिक समृद्धि की साझेदारी बनाने के साथ साथ अपने समाज को आतंकवाद के खतरे से सुरक्षित रखने में भी सहयोग कर रहे हैं। 
       
अपनी इस यात्रा को एक नया मार्ग प्रशस्त करने वाला बताते हुए मोदी ने कहा कि इसराइल के साथ मजबूत और जीवंत संबंध बनाने पर उनका मुख्य ध्यान होगा। उन्होंने कहा कि मिलकर हम बहुत कुछ कर सकते हैं । उन्होंने इस यात्रा के माध्यम से द्विपक्षीय साझेदारी को और मज़बूत करने का संकल्प व्यक्त किया। बाद में नेतन्याहू ने मोदी का अपनी सरकार के प्रमुख मंत्रियों एवं अधिकारियों से परिचय कराया। (वार्ता)
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख