रसोई गैस से तत्काल जीएसटी हटाए सरकार : कांग्रेस

Webdunia
मंगलवार, 4 जुलाई 2017 (22:19 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज मांग की कि रसोई गैस पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का सबसे ज्यादा असर पड़ने के मद्देनजर इसे तत्काल इस कर से मुक्त किया जाए।
       
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जीएसटी लागू होने से देश के कई हिस्सों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 32 रुपए तक बढ़ गई है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुई इस वृद्धि से गृहणियों का बजट गड़बड़ा गया है।
        
उन्होंने कहा कि जीएसटी के कारण रसोई गैस के दाम बढ़े हैं और इसका सीधा तथा बड़ा असर लोगों की रसाेई पर पड़ रहा है इसलिए एलपीजी पर जीएसटी को तत्काल प्रभाव से सामप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार तेल और प्राकृतिक गैस के दामों में विश्व बाजार में जारी घट बढ के कारण बड़ा मुनाफा कमा रही है लेकिन लोगों को उसका लाभ नहीं दे रही है।  
         
प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के मुताबिक सरकार दाम नहीं घटा रही है। विश्व बाजार में जिस तरह से तेल के दाम घट रहे हैं सरकार उसके अनुसार मूल्य कम नहीं कर रही है और हर साल तीन लाख करोड़ रुपए का मुनाफा कमा रही है। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार मुनाफा कमा रही है लेकिन एलपीजी पर जीएसटी के कारण साधारण परिवारों तथा गरीबों पर मार पड़ रही है। उन्होंने इसे अन्याय करार दिया और कहा कि सरकार को तत्काल रसोई गैस पर जीएसटी समाप्त करना चाहिए। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

नासा अलर्ट: क्या 2032 में तबाह हो जाएगा मुंबई या कोलकाता?

करोड़ों की दौलत की मालकिन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए क्या करते हैं उनके पति

कितनी पढ़ी लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए कौन सी हैं डिग्रियां और कैसे शुरू हुआ राजनीतिक जीवन

Share bazaar: कमजोर एशियाई बाजारों और विदेशी पूंजी निकासी से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex और Nifty फिसले

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा की दूसरी महिला CM

अगला लेख