भारत के लिए बेहद खास हैं ये 2 बैठकें, अर्जेंटीना में इन दिग्‍गजों से मिलेंगे मोदी

Webdunia
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (09:17 IST)
ब्यूनर्स आयर्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां अर्जेंटीना की राजधानी में दुनिया के नेताओं के साथ दो महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। इन बैठकों में प्रमुख वैश्विक चुनौतियों और घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रधानमंत्री यहां जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। वह जापान, अमेरिका और भारत के बीच पहली बार आयोजित की जा रही त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे।


इसके अलावा रूस, भारत और चीन के बीच दूसरी बार आयोजित की जा रही त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक शुक्रवार को 12 साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे से मुलाकात करेंगे। उसके बाद दोनों नेता संयुक्त रूप से मोदी के साथ बैठक करेंगे।

ट्रंप, आबे और मोदी के बीच यह बैठक ऐसे समय हो रही है जबकि चीन दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवाद में उलझा हुआ है। इसके अलावा वह पूर्वी चीन सागर में जापान के साथ विवाद में उलझा हुआ है। दोनों ही क्षेत्रों को खनिज, तेल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों में संपन्न माना जाता है।

रूस, भारत और चीन (आरआईसी) की त्रिपक्षीय बैठक में मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भाग लेंगे। चीन करीब करीब पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है जबकि वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान इसके जलमार्गों पर अपना दावा करते हैं। इसमें प्रमुख समुद्री मार्ग भी शामिल हैं जिनसे होकर हर साल 3,000 अरब डॉलर के वैश्विक व्यापार का परिवहन होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

Covid-19 : नोएडा में कोरोना वायरस का विस्फोट, 1 दिन में मिले 45 नए मरीज

प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

फिर खुलेगा खुशी कूलवाल सुसाइड केस, पूर्व विधायक के भाई पुलिस की रडार पर, घिर सकते हैं कई हाईप्रोफाइल लोग

गिरीश महाजन ने किया संजय राउत पर पलटवार, कहा उद्धव को और किसी राजनीतिक दुश्मन की जरूरत नहीं

अगला लेख