अगले साल भारत आएंगे विलियम और केट

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2015 (22:16 IST)
लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलेटन अगले साल की पहली छमाही में भारत की यात्रा करेंगे। दोनों की यह पहली भारत यात्रा होगी।
 
केनसिंगटन पैलेस ने शुक्रवार को विलियम और केट के इस प्रस्तावित भारत दौरे के बारे में उस समय ऐलान किया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ की ओर से आयोजित दोपहर के भोज में शामिल हुए। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपने पहले ब्रिटेन दौरे पर हैं।
 
केनसिंगटन पैलेस के एक प्रवक्ता ने बताया, 'कैब्रिज के ड्यूक और डचेज (विलियम एवं केट) अगले साल (फरवरी-जून) भारत की यात्रा करेंगे। यह उनका पहला भारत दौरा होगा और ब्रिटिश सरकार के आग्रह पर इसकी योजना बनी है।'
 
क्या उनके बच्चे राजकुमार जॉर्ज और राजकुमारी शारलेट उनके साथ भारत जाएंगे, इस बारे में अगले साल की शुरूआत में पता चलेगा।
 
इस शाही दंपति का दिसंबर, 2014 के बाद यह पहला आधिकारिक विदेश दौरा होगा। इससे पहले दिसंबर, 2014 में दोनों तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर न्यूयॉर्क पहुंचे थे।
 
विलियम ने भारत की यात्रा नहीं की, लेकिन उनके पिता राजकुमार चार्ल्स भारत का आठ बार दौरा कर चुके हैं। पिछली बार वह नवंबर, 2013 में भारत गए थे। इस दौरे पर चार्ल्स देहरादून, नई दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोच्चि गए थे। विलियम की मां राजवधू डायना ने 1992 में भारत का दौरा किया था। (भाषा)
 
Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

सपा नेता आजम खां को 10 साल की कैद, 14 लाख का जुर्माना

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर