हैती के जेल से भागे 100 कैदी

Webdunia
रविवार, 23 अक्टूबर 2016 (10:03 IST)
अर्काहे (हैती)। हैती की केंद्रीय जेल में सुरक्षाकर्मियों को कब्जे में करने के बाद 100 से अधिक कैदी भाग गए। ज्यादातर कैदी नंगे पांव भागे हैं।
 
जज हेनरी क्लाउट लुइस-ज्यां ने कहा कि हैती की राजधानी से करीब 30 मील उत्तर में स्थित एक तटीय शहर अर्काहे में यह घटना शनिवार को हुई। खबर है कि इस घटना में एक जेल सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।
 
भागते समय कैदियों और पुलिस बल के साथ गोलीबारी भी हुई और कैदी कई हथियार भी अपने साथ ले गए हैं। प्रांतीय अधिकारियों के मुताबिक कैदियों ने उस समय हमला किया, जब उन्हें नहाने के लिए ले जाया जा रहा था। हैती की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। कई कैदी तो मुकदमा शुरू होने से पहले लंबा समय जेल में व्यतीत करते हैं। 
 
पुलिस ने तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों से कहा है कि वे अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। कैदियों की तलाश शुरू हो गई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि शनिवार शाम तक कोई कैदी पकड़ा गया है या नहीं? अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को उस इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख