प्रियंका चोपड़ा को UNICEF में मिला पुरस्कार, 13 साल में हासिल किया यह सम्मान

Webdunia
बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (22:26 IST)
न्यूयॉर्क। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के ‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस साल जून में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 2019 के पुरस्कार विजेता के तौर पर चोपड़ा के नाम की घोषणा की थी।
 
प्रियंका ने मंगलवार रात को यहां स्नोफ्लेक बॉल में पुरस्कार ग्रहण किया। दिग्गज फैशन डिजाइनर डायने वॉन फुरस्टनबर्ग ने 37 वर्षीय अभिनेत्री को यह पुरस्कार सौंपा।
 
प्रियंका ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, 'समाज सेवा अब कोई विकल्प नहीं रह गया है। समाज सेवा जीवन का एक माध्यम बन गया है।' यह पुरस्कार एक अमेरिकी अभिनेता और समाज सेवक डैनी काये के नाम पर रखा गया है, जो यूनिसेफ के पहले सद्भावना दूत थे।
 
एक दशक से अधिक समय तक यूनिसेफ की सद्भावना दूत रहीं प्रियंका ने संगठन के साथ अपनी यात्रा के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तब मैं बस अभिनेत्री बनी ही थी और मुझे लगने लगा था कि मुझे समाज सेवा करने के लिए एक मंच मिल गया है। मैंने उन अभियानों के साथ जुड़ना शुरू कर दिया, जिसे मैं बहुत महत्वपूर्ण मानती थी।
 
उन्होंने कहा कि मैं थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों और अन्य बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काम करने लगी और तभी मुझे एहसास हुआ कि मैं बहुत सारे बच्चों के साथ काम कर रही हूं। मेरी तत्कालीन प्रबंधक नताशा पाल ने मुझे बताया कि यूनिसेफ नाम का यह संगठन है और मुझे इसमें काम करना चाहिए।
 
उन्होंने बताया कि मैंने इसके बारे में बहुत अधिक पढ़ना शुरू किया और मैंने स्वेच्छा से काम करना शुरू किया। कुछ साल बाद, मैं भारत में राष्ट्रीय दूत बनी और फिर मैं यूनिसेफ की अंतरराष्ट्रीय दूत बन गई। इस यात्रा को अब 13 साल हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख