Hanuman Chalisa

प्रियंका चोपड़ा ने कमला हैरिस से कहा- हम दोनों ही भारत की बेटियां

Webdunia
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (10:36 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तथा भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत से अपने जुड़ाव को साझा करते हुए विवाह एवं वेतन में समानता और जलवायु परिवर्तन समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान प्रियंका ने कमला हैरिस से कहा कि हम दोनों भारत की बेटियां है।
 
अब लॉस एंजिलिस मे रह रहीं अदाकारा एवं निर्माता प्रियंका को ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी’ के ‘वीमन लिडरशिप फोरम’ ने उपराष्ट्रपति हैरिस का साक्षात्कार करने के लिए आमंत्रित किया था। गायक निक जोनस से शादी के बाद से प्रियंका अमेरिका में बस गई हैं।
 
प्रियंका ने डेमोक्रेटिक पार्टी के देशभर के कुछ प्रख्यात लोगों की मौजूदगी के बीच कहा कि मुझे लगता है कि एक तरह से हम दोनों ही भारत की बेटी हैं।
 
उन्होंने कहा कि आप अमेरिका की एक बेटी हैं, जिनकी मां भारतीय और पिता जमैका से थे। मैं एक भारतीय माता-पिता की बेटी हूं, जो हाल ही में इस देश में आ बसी।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया के लिए आशा, स्वतंत्रता की एक किरण के रूप में पहचाना जाता है और इस समय इन सिद्धांतों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।
 
अभिनेत्री ने कहा कि 20 साल तक काम करने के बाद पहली बार इस साल उन्हें पुरुष कलाकार के बराबर पैसे मिले। उन्होंने वैवाहिक जीवन में समानता पर भी बात की।
 
वहीं, हैरिस ने भी माना कि हम एक अस्थिर दुनिया में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक उपराष्ट्रपति के तौर पर दुनियाभर की यात्रा कर रही हूं। मैंने 100 विश्व नेताओं से मुलाकात की है या फोन पर बात की है। 
 
हैरिस ने कहा कि यूक्रेन में बिना किसी उकसावे के रूस के युद्ध को देखिए...हमें लगता था कि क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का मुद्दा एक दम सुलझा हुआ है..लेकिन अब उस पर ही बहस जारी है।
 
हैरिस ने अमेरिका की बात करते हुए कहा कि हम अपने देश में भी यही देखते हैं। हमें लगता था कि मताधिकार अधिनियम के साथ हर एक अमेरिकी का मतदान का अधिकार सुरक्षित है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल का जय शाह पर तीखा सवाल, Amit Shah भी तिलमिला जाएंगे, ट्रोल भी हुए गांधी

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

ममता कुलकर्णी की तर्ज पर बोली प्रेमिका, भरो... मांग मेरी भरो, परेशान प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दी

Jio की 5G टेक्नोलॉजी दुनियाभर में बढ़ाएगी 'मेड इन इंडिया' की धमक

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी से 800 उड़ानें प्रभावित, अब ऑपरेशन सामान्य

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर जौनपुर ने मारी बाजी

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में : योगी

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम : योगी

अगला लेख