गुजरात में 2 जिलों में तनाव, खेड़ा में गरबों में पत्थरबाजी, वडोदरा में धार्मिक झंडों पर तनाव

Webdunia
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (10:20 IST)
गांधीनगर। गुजरात के वडोदरा और खेड़ा में सोमवार को 2 गुटों में झड़प से तनाव फैल गया। इस दौरान जमकर पत्थर बाजी हुई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। 
 
गुजरात के खेड़ा जिले में कुछ लोग जबरन एक गरबा स्थल पर घुस गए और वहां हमला किया जिससे कम से कम छह लोग घायल हो गए। सोमवार रात हुई इस घटना के बाद मातर तहसील के उंधेला गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
 
खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने कहा, 'आरिफ और जहीर नामक दो लोगों के नेतृत्व में एक समूह नवरात्रि गरबा स्थल में घुस गया और हंगामा करने लगा। उन्होंने पथराव भी किया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। हमने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
 
गुजरात के वडोदरा में सावली शहर की एक सब्जी मंडी में 2 समूहों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। पथराव से वहां खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि एक बिजली के खंभे पर झंडे बांधने के बाद यह तनाव हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

'सत्ता के सेमीफाइनल' में जीत से जमी धामी की धमक

महाकुंभ : अखिलेश यादव ने प्रयागराज पहुंचकर लगाई संगम में डुबकी, BJP ने कहा- अब सकारात्मक बोलेंगे

कर्तव्य पथ पर दिखा डेयरडेविल्स शो, आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, परेड में सेना का मनमोहक अंदाज

Indore : वीर शहीदों के प्रति नगर निगम की शर्मसार करने वाली लापरवाही, कब जागेंगे शहर के जिम्मेदार

MP : गणतंत्र दिवस पर CM यादव के बड़े ऐलान, इंदौर में फहराया तिरंगा

अगला लेख