Hanuman Chalisa

अमेरिका में प्रदर्शनकारियों ने कोलंबस की प्रतिमा उखाड़ी

Webdunia
बुधवार, 10 जून 2020 (15:13 IST)
रिचमॉन्ड (अमेरिका)। अमेरिका के रिचमॉन्ड शहर में प्रदर्शनकारियों ने क्रिस्टोफर कोलंबस की प्रतिमा तोड़ दी, उसमें आग लगा दी तथा फिर उसे एक नदी में फेंक दिया।
 
खबरों के अनुसार प्रदर्शनकारी शहर के बायर्ड पार्क में एकत्रित हुए और उसके दो घंटे से भी कम समय बाद प्रतिमा  को उखाड़ फेंका। ‘एनबीसी 12’ की खबर के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रतिमा को कई रस्सियों की मदद से उखाड़ दिया और उसकी जगह स्प्रे से लिख दिया, ‘कोलंबस नरसंहार का प्रतीक’ है। इसके बाद इसे फूंक दिया गया और फिर पार्क में स्थित एक नदी में फेंक दिया गया।
 
रिचमॉन्ड टाइम्स-डिस्पैच की खबर के मुताबिक पार्क में पुलिस मौजूद नहीं थी, लेकिन इस घटना के बाद पुलिस के  एक हेलीकॉप्टर को इलाके का चक्कर लगाते हुए देखा गया। रिचमॉन्ड में दिसबंर 1927 में कोलंबस की प्रतिमा लगाई गई थी और यह क्रिस्टोफर कोलंबस की पहली प्रतिमा थी। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

अगला लेख