पाकिस्तान ने एक बार फिर की पेशकश कहा- पुलवामा डोजियर के आधार पर भारत बातचीत करे तो स्वागत

Webdunia
सोमवार, 4 मार्च 2019 (15:28 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि अगर भारत पुलवामा डोजियर के आधार पर बातचीत का प्रयास करता है तो उनका देश इसका स्वागत करेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जियो न्यूज के कार्यक्रम ‘नया पाकिस्तान’ में कहा, “हमें डोजियर मिल गया है और इसका परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के उपरांत हम अपना रुख स्पष्ट करेंगे। अगर भारत डोजियर के आधार पर बातचीत का प्रयास करना चाहेगा तो हम इसका स्वागत करेंगे, हालांकि  और भी मुद्दे हैं।”
 
 
कुरैशी ने आतंकवाद को एक क्षेत्रीय और वैश्विक समस्या करार दिया और कहा, “आतंकवाद से न केवल भारत  बल्कि पाकिस्तान और समूचा क्षेत्र प्रभावित है। पाकिस्तान में क्या आत्मघाती हमले नहीं होते। क्या हमारी सेना अभियान नहीं छेड़ती। क्या हम उन इलाकों को मुक्त न कराएं, जो आतंकादियों के कब्जे में हैं। पाकिस्तान की भूमिका से हर कोई वाकिफ है।”
 
 
इससे पहले पाकिस्तान ने 28 फरवरी को पुलवामा हमले पर भारत के डोजियर प्राप्त होने की पुष्टि की थी। डोजियर में पाकिस्तान से आतंकवादियों के खिलाफ तत्काल और समुचित कार्रवाई के लिए कहा गया था। पाकिस्तान ने हालांकि कहा है कि अगर डोजियर में कार्रवाई योग्य साक्ष्य होंगे तो वह इस दिशा में कदम उठाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख