Hanuman Chalisa

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक को 20 वर्ष की सजा

Webdunia
शनिवार, 17 अक्टूबर 2015 (20:06 IST)
लंदन। अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक ब्रिटिश नागरिक को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
 
ब्रिटिश नागरिक पर आरोप था कि उसने अमेरिका पर 9/11 के आतंकवादी हमले से 2 वर्ष पहले वहां अलकायदा का एक आतंकवादी शिविर कायम करने का प्रयास किया था।
 
कुख्यात आतंकवादी अबु हमजा के सहयोगी 41 वर्षीय हारुन असवत ने अदालत में स्वीकार किया कि वह हमजा के निर्देश पर 1999 में ओरीगन में आतंकवादी शिविर कायम करने के प्रयास के षड्यंत्र में शामिल था। यह खबर शुक्रवार को 'डेली मेल' ने प्रकाशित की।
 
मुस्तफा कमल मुस्तफा, जिसे अबु हमजा के नाम से जाना जाता है, एक कट्टर मौलवी था जिसे 2012 में ब्रिटेन से अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया था। उसने लंदन में पश्चिमी देशों के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषण किए थे।
 
हमजा अमेरिका में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसे पिछले वर्ष यह सजा दी गई थी। असवत अपनी बीमारी के कारण लंदन जाने के लिए आवेदन कर सकता है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET