सार्दिनिया में हरे फर के साथ जन्मा अनोखा कुत्ते का पिल्ला

Webdunia
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (18:10 IST)
रोम। इतालवी किसान क्रिस्टियन मलोकोसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था, जब उसके 8 कुत्तों में से एक, स्पीलाचिया ने एक हरे रंग के कुत्ते के पिल्ले बच्चे को जन्म दिया था।
 
समाचार एजेंसी 'रायटर' की खबर के अनुसार 9 अक्टूबर को पैदा हुए 5 कुत्ते के बच्चों में से एक कुत्ते के बच्चे का रंग हरा है। पिस्ते के कलर का। यही कारण है कि इस अनोखे रंग के कुत्ते के बच्चे को पिस्ताचो नाम दिया गया है। नवजात 4 कुत्ते के बच्चे सफेद फर वाले हैं। ये चारों बच्चे अपनी मां पर गए हैं सिवाय पिस्ताचो के। 
 
सार्दिनिया के भूमध्यसागरीय द्वीप पर मलोकोसी अपने बहनोई गियानन्गेलो लिपेरी के साथ खेती का काम करते हैं। कुत्ते के लिए हरे रंग के फर के साथ पैदा होना बेहद दुर्लभ है। यह सोचा जाता है कि यह तब होता है, जब पीले रंग के पिल्लों का अपनी माँ के गर्भ में एक हरा वर्णक होता है, जिसे बिल्विनडिन कहते हैं। यह वही रंगद्रव्य है, जो ब्रूस में हरे रंग का कारण बनता है।
 
पिस्ताचो भले ही हरे रंग के साथ जन्मा हो लेकिन उसके शरीर हरा कलर सदैव कायम नहीं रहेगा। जन्म के बाद से हरे रंग की चमक दिन-ब-दिन फीकी पड़ती जा रही है। जैसे-जैसे वह बड़ा होगा, हरा रंग भी जाता जाएगा।
 
किसान मलोकोसी ने कहा कि मैंने पिस्ताचो को दूसरे कुत्तों से अलग कर दिया है। अब वह अपनी मां स्पीलाचिया के साथ मेरे खेत पर ही रहेगा और मैं उसे अपनी भेड़ों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित करूंगा।
 
मलोकोसी ने यह भी कहा कि कोरोनोवायरस महामारी के इन कठिन समय के दौरान, हरा रंग आशा और भाग्य का प्रतीक है, इसलिए शायद इसका मतलब यह था कि पिस्ताचो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

अगला लेख