लीक हुआ महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार का प्लान, शाही परिवार में हड़कंप

Webdunia
शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (08:29 IST)
लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किस तरह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, इसके लिए तैयार किया गया प्लान लीक होने से शाही परिवार में हड़कंप मच गया। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 10 ‍दिन तक चलेगा और उन्हें प्रिंस फिलिप के बगल में दफनाया जाएगा।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसको 'ऑपरेशन लंदन ब्रिज' नाम दिया गया है। 95 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय फिलहाल पूरी तरह स्वस्‍थ है। वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे अधिक उम्र की महारानी हैं।
 
 
शुक्रवार को लीक हुए दस्तावेजों में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की योजना की जानकारी सामने आई है। महारानी के निधन के 10 मिनट बाद व्हाइटहॉल के झंटे आधे झुका दिए जाएंगे। प्रिंस चार्ल्स टीवी पर जनता को संबोधित करेंगे और ब्रिटेन के दौरे पर निकल जाएंगे।
 
योजना के अनुसार, 3 दिन तक महारानी का पार्थिव शरीर संसद में रखा जाएगा। यहां पर देश विदेश के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। स्थानीय लोग भी उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
 
भीड़ और अराजकता से निपटने के लिए एक विस्तृत सुरक्षा ऑपरेशन की योजना तैयार की गई है। साथ ही लंदन में खाने पीने के सामान की कोई कमी ना हो इसके लिए अलग से योजना बनाई गई है।
 
स्वस्थ महारानी के अंतिम संस्कार की योजना लीक होने के बाद शाही परिवार में हड़कंप की स्थिति है। सरकार की भी भारी फजीहत हो रही है। सरकार और प्रशासन दोनों हैरान है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मामले पर किस तरह खेद प्रकट किया जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

गड्ढे में गुरुग्राम! पहली बारिश में ही 100 करोड़ के फ्लैट्स का भी हाल बेहाल, सोशल मीडिया पर गुस्से का सैलाब

भारत को इस्लामिक देश बनाने का ख्वाब देखने वाले छांगुर बाबा का तिलिस्म कैसे टूटा, फकीर से अरबपति बनने की कहानी

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से कहा, मतदाता सूची पुनरीक्षण में थोड़ी देर कर दी

कठुआ में भारी बारिश, पटरी से उतरी मालगाड़ी

पुल हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा सरकार पर निशाना, बताया अक्षमता और लापरवाही

अगला लेख