बकरीद पर स्वीडन में मस्जिद के सामने जलाई कुरान, पुलिस ने नहीं दी थी इजाजत, कोर्ट से मिली कुरान जलाने की अनुमति

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (16:09 IST)
कोर्ट ने बताया अभिव्‍यक्‍ति की आजादी : बता दें कि जिस समय कुरान जलाई जा रही थी, उस वक्त करीब 200 लोग वहां मौजूद थे। कुछ लोगों ने अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए और प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंकने की कोशिश की। पत्थर फेंकने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, बाद में पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों पर एक जातीय या राष्ट्रीय समूह को भड़काने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि कोर्ट ने हवाला देते हुए कहा कि इसलिए अनुमति दी गई क्‍योंकि यह अभिव्‍यक्‍ति की आजादी का मामला है।

कुरान जलाए जाने पर भड़के तुर्की- सऊदी अरब : इस्लामिक देश सऊदी अरब ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। सऊदी के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस तरह के घृणित कृत्य नहीं होना चाहिए। मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा, 'इन घृणित और बार-बार गए जा रहे कृत्यों को किसी भी औचित्य के साथ स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे कृत्य स्पष्ट रूप से नफरत और नस्लवाद को उकसाते हैं।

स्वीडन में कुरान के कथित अपमान की घटनाओं से तुर्की हमेशा से नाराज रहा है। इसी कारण वो स्वीडन के नेटो में शामिल होने के रास्ते में रोड़ा भी बनता रहा है। एक बार फिर स्वीडन में कुरान जलाने की घटना से तुर्की नाराज है। कुरान जलाए जाने को जघन्य कृत्य करार देते हुए तुर्की के विदेश मंत्री ने इसकी कड़ी निंदा की जाती है।

स्‍वीडन के बारे में : स्वीडन उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है, जो स्कैन्डिनेवियाई प्रायद्वीप में स्थित है। इसकी सीमाएं नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क से लगती हैं। 1.1 करोड़ की जनसंख्या वाले इस देश के 52% लोग ‘चर्च ऑफ स्वीडन’ में आस्था रखते हैं। वहीं 8% जनसंख्या मुस्लिम हैं।
Edited By navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख