राफेल: फ्रांस में जज नियुक्त, भारत में शुरू हो सकता है सियासी बवाल

Webdunia
शनिवार, 3 जुलाई 2021 (12:16 IST)
फ्रांस के साथ भारत के 59 हजार करोड़ के राफेल सौदे को लेकर भारत में फिर से सियासी बवाल हो सकता है। दरअसल फ्रांस सरकार ने इस सौदे में हुए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया है।
इसके लिए बकायदा एक जज की नियुक्त भी हो गई है।

ये जांच तीन लोगों के आसपास केंद्रित रहेगी। जिसमें पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद जो सौदे पर हस्ताक्षर किए जाने के समय पद पर थे, वर्तमान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन जो उस समय वित्त मंत्री थे और विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन, जो उस समय रक्षा विभाग संभाल रहे थे शामिल हैं।

ये जानकारी एक फ्रांसीसी ऑनलाइन जर्नल मेडियापार्ट ने अपनी रिपोर्ट में दी है। मीडियापार्ट के मुताबिक इस संवेदनशील मामले की जांच 14 जून को ही शुरू हो चुकी है। फ्रांस की लोक अभियोजन सेवाओं की वित्तीय अपराध शाखा अब इस बात की पुष्टि की है।

बता दें कि साल 2016 में भारत सरकार ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की डील की थी। इनमें से एक दर्जन विमान भारत को मिल भी गए हैं और 2022 तक सभी विमान मिल जाएंगी। जब ये डील हुई थी, तब भी भारत में काफी विवाद हुआ था। लोकसभा चुनाव से पहले राफेल लड़ाकू विमान की डील में भ्रष्टाचार के मसले पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

भारत में काम के घंटे पर नए सिरे से तेज होती बहस

LIVE : महागठबंधन का बिहार बंद, जहानाबाद में ट्रेन रोकी

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

अगला लेख