नए अवसरों के दरवाजे खोल रहा भारत का उत्थान : राष्ट्रपति

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (10:48 IST)
जिबूती सिटी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि भारत का उत्थान सहयोग के नए अवसरों को जन्म दे रहा है। भारत और विश्व के बीच सेतु के निर्माण में भारतीय प्रवासियों की अहम भूमिका है।
 
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने भारत के उच्च विकास पथ का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सहयोग के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। कोविंद जिबूती आने वाले पहले भारतीय नेता हैं।
 
उन्होंने कहा कि भारत का उत्थान सहयोग के नए अवसरों के दरवाजे खोल रहा है। भारत और विश्व के बीच सेतु के निर्माण में हमारे प्रवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
 
जिबूती और इथियोपिया की अपनी चार दिन की यात्रा के पहले चरण में कोविंद मंगलवार को यहां पहुंचे। यह राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से कहा कि वे अपनी जड़ों को नहीं छोड़ें।
 
कोविंद ने कहा कि हम चाहे जहां भी रहें, हमें अपनी जड़ों को नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अफ्रीकी देश के दौरे पर आने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति होने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह कोई संयोग नहीं है बल्कि सोच-समझकर लिया गया फैसला है। इस खूबसूरत महाद्वीप के साथ संबंधों की हमारे दिलों में खास जगह है।
 
कोविंद ने कहा कि हमें जोड़ने वाले महासागर का नाम भले ही भारतीय हो लेकिन यह हम सभी का है। चलिए इसे हम सबको एक साथ जोड़ने दें जैसा कि सदियों पहले था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप के Dead Economy वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, जानिए क्या बोले

Tripura : तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, 1 जवान समेत 4 लोगों की मौत

India-US trade deal : डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

देश को मिलेंगे 4 नए रेल नेटवर्क, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए परियोजनाओं की लागत

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

अगला लेख