विवेक रामास्वामी ने किया ताइवान पर रणनीतिक स्पष्टता का आह्वान

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (10:56 IST)
Vivek Ramaswamy: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल भारतवंशी विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) ने कहा है कि अमेरिका ने ऐसी नीति अपनाई है, जो ताइवान (Taiwan) को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने में विफल है और उनका देश चीनी आक्रमण के खिलाफ पूर्वी एशियाई देश की रक्षा करेगा या नहीं, इस पर रणनीतिक अस्पष्टता की मुद्रा है।
 
चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और इस बात पर जोर देता है कि अगर आवश्यकता पड़ी तो वह बलपूर्वक इसे अपनी मुख्य भूमि के साथ मिला लेगा जबकि ताइवान खुद को चीन से पूरी तरह से अलग मानता है। ताइवान मुद्दे पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच रामास्वामी ने रविवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि चीन वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला पर एकमात्र नियंत्रण हासिल न कर ले।
 
पिछले हफ्ते जो बाइडन प्रशासन ने विदेशी सैन्य वित्त पोषण (एफएमएफ) के तहत ताइवान को 8 करोड़ अमेरिकी डॉलर के सैन्य हस्तांतरण की मंजूरी दी थी। इस कार्यक्रम का आमतौर पर संप्रभु राष्ट्रों के लिए उपयोग किया जाता है। घटनाक्रम के जवाब में चीन के एक सरकारी अखबार ने कहा था कि अमेरिका ने अब हद पार कर दी है जिसके घातक परिणाम होंगे।
 
रामास्वामी ने कहा कि वर्तमान में अमेरिका 'एक चीन' की नीति को अपनाता है, जो ताइवान को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं देता है और इस बारे में रणनीतिक अस्पष्टता है कि अमेरिका (चीनी) आक्रमण के खिलाफ ताइवान की रक्षा करेगा या नहीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

अगला लेख