भ्रष्टाचार के आरोप में द. अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री विशेष छुट्टी पर भेजे गए

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (09:57 IST)
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे को मंगलवार को 'विशेष छुट्टी' पर भेज दिया। मखिजे पर निविदा सौदों में लाखों रेंड (दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा) के भ्रष्टाचार का आरोप है। इन सौदों में उनके पूर्व सहयोगी के स्वामित्व वाली कंपनी भी शामिल है।

ALSO READ: BJP ने लगाया कोविड किट की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप, अमरिंदर से मांगा इस्तीफा
भ्रष्टाचार के मामले को लेकर विपक्ष और जनता मखिजे के इस्तीफे अथवा राष्ट्रपति द्वारा उन्हें बर्खास्त किए जाने की लगातार मांग कर रही है। हालांकि रामाफोसा का कहना है कि वे इस मामले में जारी जांच का परिणाम सामने आने के बाद ही कोई कार्रवाई करेंगे।
 
राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि विशेष अवकाश अवधि के दौरान स्वास्थ्य मंत्री उस जांच का सामना कर सकेंगे जिसमें स्वास्थ्य विभाग और एक सेवा प्रदाता कंपनी डिजिटल वाइब्स के बीच करार को लेकर चिंता जाहिर की गई है। विशेष जांच इकाई इस मामले की जांच कर रही है और राष्ट्रपति जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख