हमेशा रहेंगे जवान, 120 साल होगी उम्र!

Webdunia
मॉस्को। लंबे समय तक युवा बनने रहने की बात करना अब किसी सपने की तरह नहीं होगा। रूसी वैज्ञानिकों के प्रयास से यह सुंदर ख्वाब हकीकत में तब्दील होने की कगार पर है।
 
वैज्ञानिकों का मानना है कि वह दिन दूर नहीं, जब इंसान 120 वर्ष तक जिंदा रह सकता है। वैज्ञानिकों की नई शोध से भारत के ऋषि-मुनियों के सैकड़ों वर्ष तक जीवित रहकर तपस्या करने की बातों पर हम आसानी से विश्वास कर सकते हैं।
 
मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों की एक टीम नई तरह की एंटीआक्सीडेंट का परीक्षण कर रही है जिससे उम्र की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है। इसका परीक्षण चूहों, मछलियों और कुत्तों पर किया जा रहा है। 
 
टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. माक्सिम स्कुलाचेव ने समाचार-पत्र 'मोस्कोवस्की कोमसोमोलेट्स' को दिए साक्षात्कार में कहा कि अगर यह परीक्षण सफल रहा तो इस नई एंटीऑक्सीडेंट के फॉर्मूले से उम्र बढ़ने की गति धीमी हो जाएगी और इंसान 120 वर्ष से अधिक समय तक धरती पर रह सकता है।
 
यह एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऊर्जा प्रदान करने वाली कोशिकाओं 'मिटोकोंद्रिया' के काम करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करेगी। 'मिटोकोंद्रिया' को उम्र बढ़ने और हृदयाघात, अल्जाइमर और पार्किन्सन जैसी बीमारियों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
 
उन्होंने लंबे समय तक जीवित रहने वाले पूर्वी अफ्रीका के विशेष प्रजाति के चूहे का जिक्र करते हुए कहा कि नई दवा से मनुष्यों का भी लंबे समय तक धरती पर रहना तकनीकी रूप से संभव हो सकेगा। (वार्ता)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?