दिल्ली में ITBP के रिटायर्ड जवान ने खुद को मारी गोली

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (22:53 IST)
नई दिल्ली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) से सेवानिवृत्त एक जवान ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम गांव में अपने घर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित रूप से खुद को गोली मारकर जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 48 वर्षीय सुधीर कुमार के तौर पर हुई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाला कुमार दो महीने पहले ही बल में हेड कांस्टेबल पद से सेवानिवृत्त हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पालम थाने को सुबह करीब साढ़े आठ बजे मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था और जब पुलिस खिड़की से घर में घुसी तो फर्श पर एक शख्स बेहोश पड़ा था और उसके सिर और छाती पर गोली लगने के निशान थे। अधिकारी के मुताबिक, कुमार की पत्नी ने अपने बयान में कहा कि उसका पति शराब का आदी था और उसके साथ हुए झगड़े के बाद वह अपने माता-पिता के घर चली गई थी।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने यह भी बताया कि उसके पति के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। पुलिस ने कहा कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिवार के सदस्यों को किसी साज़िश के होने का शक नहीं है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे घाना, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्‍य स्‍वागत

राजा रघुवंशी हत्याकांड : कोर्ट ने 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

चुनाव आयोग पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता, बिहार में एसआईआर का किया विरोध

कर्नाटक में मुख्यमंत्री का बदला जाना तय, BJP का दावा

अगला लेख