Hanuman Chalisa

लुटेरे ने सिख डाकपाल को चाकू घोंपा, पगड़ी फाड़ी

Webdunia
बुधवार, 5 जुलाई 2017 (22:13 IST)
लंदन। ब्रिटेन में एक लुटेरे ने 67 वर्षीय एक सिख डाकपाल के गले और सिर में चाकू घोंप दिया और उनकी पगड़ी फाड़ दी। घटना के नतीजतन तारसेम ठेठी के शरीर पर चाकुओं से गोदे जाने के कई निशान थे। उनकी पत्नी कुलवंत ने बताया कि बर्मिघम के एर्डगिटन स्थित डाकघर में हमले की घटना के बाद वह पहले वाले व्यक्ति नहीं हैं। घटना मार्च में हुई थी, लेकिन इसका चौंका देने वाला सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने अब जारी किया है। वीडियो में व्यक्ति छ: इंच के छूरे के साथ ठेठी पर कूदता नजर आ रहा है।
 
मेट्रो.सीओ.यूके ने ठेठी के हवाले से लिखा कि आमतौर पर जब कोई आता है तो मैं उनका स्वागत 'शुभ प्रभात' या ऐसे ही संबोधन से करता हूं, लेकिन इससे पहले मैं कुछ कह सकता, वह बिलकुल मेरे चेहरे के सामने आ गया और मेरे गले पर चाकू से वार किया। उन्होंने कहा कि यह महज दो सेंटीमीटर गहरा जख्म था, लेकिन आप कल्पना कर सकते हैं कि यह कितना दर्दनाक होगा।
 
वह चिल्ला रहा था कि मुझे पैसे दो, मुझे चाबियां दो। वह शख्स पागल था। वह मुझे चारों ओर से दबाये जा रहा था और चाकुओं से वार करता जा रहा था। 17 मार्च को हुई घटना के वीडियो फुटेज में हमलावर के ठेठी के सिर से पगड़ी फाड़े जाने के बाद दंपति को उससे जूझते देखा जा सकता है। उनकी पत्नी अलग कमरे में लगा चेतावनी सूचक अलार्म किसी तरह बजाने में सफल रही थीं, जिसकी वजह से हमलावर व्यक्ति दुकान से भाग खड़ा हुआ था। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

फिर से भारतीय छात्रों की पसंद क्यों बनी सिविल इंजीनियरिंग?

Top News : लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 राज्यों में बारिश, ममता को बड़ा झटका

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

अगला लेख