Hanuman Chalisa

रोबॉट को भी पसीना आता है

Webdunia
गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (13:45 IST)
तोक्यो। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ह्यूमनॉइड रोबॉट तैयार किया है जो सिट-अप्स और पुश-अप्स जैसी कसरतें कर सकता है। सबसे बड़ी ताज्जुब की बात यह है कि कसरत करते समय इस रोबॉट को इंसानों की तरह पसीना भी आता है। 
 
इस रोबॉट में एक आर्टिफिशल सिस्टम लगाया गया है जिसके कारण इसे पसीना आता है। यह सिस्टम शारीरिक तौर पर वैसे ही काम करता है जैसे ह्यूमन बॉडी करती है।
 
जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ तोक्यो के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए इस रोबॉट का नाम केंगोरो है जिसे क्रैश टेस्ट में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस रोबॉट का इस्तेमाल ऐथलीट्स और खिलाड़ियों की मांसपेशियों के विश्लेषण में भी किया जा सकता है। 
 
वैज्ञानिकों की एक टीम पिछले कई सालों से ह्यूमनॉइड रोबॉट्स विकसित कर रही है। केंगोरो इनके द्वारा 2001 में विकसित की गई सीरीज का सबसे ज्यादा आधुनिक रोबॉट है। इस रोबॉट को जब मानव की तरह पसीना आता है तो यह सिस्टम इसे ओवरहीट होने से भी बचाता है। 
 
केंगोरो इंसान की तरह कई मूवमेंट और एक्सरसाइज भी कर सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

अगला लेख