खुला राज, क्यों महकता है गुलाब

Webdunia
शनिवार, 4 जुलाई 2015 (14:30 IST)
वाशिंगटन। सदियों से गुलाब की पंखुड़ियों में छुपी भीनी-भीनी खुशबू के राज से परदा उठ गया है। वैज्ञानिकों ने उस एन्जाइम का पता लगा लिया है जो गुलाब के फूलों की भीनी भीनी खुशबू पैदा करने में अहम भूमिका निभाता है। इस एन्जाइम के बारे में पता लगने से अब गुलाब की विभिन्न किस्मों की गायब हो रही खुशबू फिर से लौटाने में मदद मिल सकती है।

 
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इत्र और सौंदर्य प्रसाधनों के लिए आवश्यक तेल मुहैया करने वाले गुलाब को उसकी खूबसूरती और मोहक खुशबू के लिए उगाया जाता है, लेकिन समय के साथ इसकी खुशबू गायब होती जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि गुलाब की पुरानी खुशबू को वापस लाने के लिए उसकी महक के जैव संश्लेषण मार्ग की बेहतर समझ की आवश्यकता होगी। गुलाब की खुशबू के संबंध में अभी तक किए गए अध्ययन के अनुसार कुछ वैज्ञानिकों का यह दावा है कि टेरपीन सिंथेसिस एन्जाइम एकमात्र ऐसा माध्यम है जो पौधों में सुगंधित मोनोटरपीन्स पैदा करता है।
 
हालांकि फ्रांस स्थित द यूनिवर्सिटी ऑफ ल्योन सेंट एटीने के जीन लुइस मैगनार्ड और उनके साथियों ने निश्चित वांछनीय विशेषताओं के लिए चयनित गुलाब की दो किस्मों के जीन की जांच करने पर पाया गया कि फूलों की सुगंध का कारण कोई एक दम अलग अप्रत्याशित एन्जाइम का परिवार है।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने गुलाब की तेज खुशबू वाली पापा मीलांद किस्म और कम खूशबू वाली रोग मिलांद किस्म के ट्रांस्क्रिप्टोम्स की तुलना की ताकि उनके आनुवांशिक अंतर का पता लगाया जा सके। उन्होंने पाया कि आरएचएनयूडीएक्स1 एन्जाइम खुशबू पैदा करता है। (भाषा) 
 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया