Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्‍तर पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rupee at all-time low against dollar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 (23:00 IST)
Rupee vs Dollar News : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बढ़ते तनाव के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को पहली बार 88 के स्तर को पार कर गया। कारोबार के अंत में यह 51 पैसे की भारी गिरावट के साथ 88.09 प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका के भारी शुल्क लगाने, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और महीने के आखिरी में डॉलर मांग से रुपया लगातार दबाव में है। इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया। रुपया बृहस्पतिवार को 11 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.58 पर बंद हुआ था।
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका के भारी शुल्क लगाने, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और महीने के आखिरी में डॉलर मांग से रुपया लगातार दबाव में है। इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 87.73 पर खुला। फिर लुढ़कर 88.33 प्रति डॉलर के दिन के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया। अंत में 88.09 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 51 पैसे की भारी गिरावट है।
रुपया बृहस्पतिवार को 11 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.58 पर बंद हुआ था। यह पहली बार है जब रुपया 88 प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर को पार कर गया है। रुपया 10 फरवरी 2025 को कारोबार के दौरान 87.95 प्रति डॉलर पर पहुंचा था। वहीं पांच अगस्त 2025 को रुपया, डॉलर के मुकाबले 87.88 पर बंद हुआ था।
 
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक (मुद्रा एवं कमोडिटी) अनुज चौधरी ने कहा, हमारा अनुमान है कि रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा क्योंकि अमेरिका के भारत पर अतिरिक्त व्यापार शुल्क लगाने से भारत के व्यापार घाटे को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कमजोर घरेलू बाजार एवं विदेशी पूंजी की बिकवाली के दबाव से रुपए पर और दबाव पड़ सकता है।
चौधरी ने कहा, डॉलर-रुपए के हाजिर मूल्य के 87.90 से 88.70 के बीच रहने का अनुमान है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.94 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 270.92 अंक की गिरावट के साथ 79,809.65 अंक और निफ्टी 74.05 अंक फिसलकर 24,426.85 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8,312.66 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, सोमवार को चीन में होगी मोदी पुतिन मुलाकात, ट्रंप को मिलेगा मैसेज