Russia attacked Kiev: रूस ने यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी पर रात में मिसाइलों और ड्रोन (missiles and drones) से हमला किया जिसमें 6 साल के बच्चे सहित कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कीव सिटी सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने कहा कि हमलों में कम से कम 52 अन्य लोग घायल हुए हैं तथा यह संख्या बढ़ने की आशंका है।
ALSO READ: शांति वार्ता से पहले रूस ने 3 यूक्रेनी शहरों पर किया हमला, 1 बच्चे की मौत
घटनास्थल की तस्वीरों में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त इमारत से धुएं का गुबार निकलता हुआ तथा जमीन पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। तकाचेंको ने बताया कि कीव में कम से कम 27 स्थानों पर हमला हुआ जिसमें सबसे अधिक नुकसान सोलोमिंस्क्यी और स्वियातोशिनस्क्यी जिलों में हुआ।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta