रूस का बड़ा कदम, NASA और यूरोपीयन स्पेस एजेंसी से तोड़ा नाता

Webdunia
शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (16:57 IST)
मॉस्को। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने बड़ा कदम उठाया है। रूस ने नासा एवं यूरोपियन स्पेस एजेंसी से अपने संबंध तोड़ लिए है। रूस ने पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के चलते यह कदम उठाया है। 
 
रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने ट्विटर पर इसका खुलासा करते हुए कहा कि वह स्पेस स्टेशन पर नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी जैसे भागीदारों के साथ काम नहीं करेंगे। यह फैसला रोस्कोस्मोस की कई धमकियों और प्रोजेक्ट्स में देरी और निलंबन के बाद आया है। 
 
रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने कहा कि वह क्रेमलिन को मौजूदा प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए एक टाइम टेबल पेश करेंगे। इतना ही नहीं प्रतिबंधों से बौखलाए रूस ने इससे पहले आईएसएस को उड़ाने की धमकी दी थी।
रोगोजिन ने एक और ट्‍वीट में कहा कि अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय संघ और जापान के प्रतिबंधों का उद्देश्य हमारे उद्यमों की वित्तीय, आर्थिक और उत्पादन गतिविधियों में बाधा डालना है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था को खत्म करने के लिए लगाए गए हैं। हालांकि वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। 
 
उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन और अन्य संयुक्त परियोजनाओं में सहयोगियों के बीच सामान्य संबंध तभी बहाल हो पाएंगे, जबकि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए अवैध प्रतिबंध बिना किसी शर्त के पूरी तरह हटाए जाएं। 
 
इस बीच, यह कहा जा रहा है कि ISS को धरती पर गिरने दुनिया के सबसे अमीर शख्स अमेरिकी अरबपति एलन मस्क बचाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आग, LPG सिलेंडरों में विस्फोट, 18 शिविर खाक, 1 घंटे में पाया गया काबू

Rahul Gandhi को नहीं पता कि इंदिरा और नेहरू ने संविधान के साथ कैसे छेड़छाड़ की : जेपी नड्डा

हमास से फिर नाराज हुए नेतन्याहू, बताया कब तक प्रभावी नहीं होगा सीजफायर?

पीएम मोदी ने सुनाई हाथी बंधु की कहानी, बताया किस तरह गांव वालों को मिला हाथियों से छुटकारा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: खो-खो का वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, महिला-पुरुष दोनों टीमों ने नेपाल को फाइनल में हराकर जीता खिताब

Neeraj Chopra Wedding : नीरज चोपड़ा ने 2 दिन पहले रचाई शादी, Instagram पर दी जानकारी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन

अब IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि ने बता दिए गोमूत्र के औषधीय गुण, मच गया बवाल

Mahakumbh Fire : मैं अखाड़े में था, तभी धमाके की आवाज सुनी, महाकुंभ के मेले में कैसे लगी भीषण आग, संत ने सुनाया पूरा वाकया

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

अगला लेख