रूस विरोधी पक्षपात से दुनिया को शीत युद्ध का खतरा

Webdunia
बुधवार, 28 मार्च 2018 (10:03 IST)
सिडनी। ऑस्टेलिया में रूस के राजदूत ग्रिगोरी लॉगविनोव ने कहा कि अगर पश्चिमी देश जासूसी कांड में रूस के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते रहे तो विश्व 'शीत युद्ध' की गंभीर स्थिति में फंस जाएंगा।
 
लॉगविनोव ने बुधवार को कहा, 'पश्चिमी देशों को यह समझना चाहिए कि रूस विरोधी प्रचार का कोई भविष्य नहीं है। अगर यह जारी रहा तो हम शीत युद्ध की गंभीर स्थिति में फंस जाएंगे।'
 
रूस ने चार मार्च को इंग्लैंड में रूस के सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी की हत्या में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है लेकिन जवाबी कार्रवाई के रूप में अमेरिका और यूरोपीय देश उनके राजनयिकों को निकाल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा था कि वह अपने देश से रूस के दो राजनयिकों को निकालेगा।
 
इस पूरे घटनाक्रम के बाद लॉगविनोव ने सुबह मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने जासूसी कांड के पीछे रूस का हाथ होने के तमाम दावों को खारिज करते हुए कहा रूस ने अभी ब्रिटेन के सहयोगियों द्वारा रूसी राजनयिक को निकालने पर अपनी जवाबी कार्रवाई पर कोई निर्णय नहीं लिया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख