Russia-Ukraine crisis : तनाव बढ़ने की आशंका, पूर्वी यूक्रेन को मान्यता दे सकता है रूस

Webdunia
सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (23:50 IST)
मास्को। यूक्रेन के साथ जंग जैसे हालात के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन देश को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पुतिन पूर्वी यूक्रेन को अलग देश की मान्यता दे सकते हैं।  अगर ऐसा होता है तो हालात बेहद तनावपूर्ण हो सकते हैं।

अमेरिका ने दावा किया है कि यूक्रेन पर आज हमला हो सकता है, लेकिन कूटनीति के जरिए युद्ध रोकने के लिए अभी भी समय है। यह ऐसे समय पर कहा गयाह है जब दुनियाभर के नेता यूक्रेन पर रूस के हमले को रोकने के लिए राजनयिक प्रयासों को तेज कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में झड़पों में वृद्धि के बीच सुरक्षा परिषद की महत्वपूर्ण  बैठक की है। इसी बीच एएफपी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हवाले से कहा कि, यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति योजना की 'कोई संभावना नहीं' है। आज हुई इस बैठक में पुतिन ने कहा कि, हम समझते हैं कि 2015 मिन्स्क शांति समझौते के कार्यान्वयन के लिए कोई संभावना नहीं है
ALSO READ: Russia-Ukraine crisis : रूस-यूक्रेन के बीच सीमा पर हिंसक झड़प, यूक्रेन के 5 सैनिकों को मारने का दावा, 2 बख्तरबंद वाहनों को किया तबाह
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने पर विचार-विमर्श करने के लिए सोमवार को शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। 
 
राष्ट्रपति की सुरक्षा परिषद की बैठक ऐसे समय पर बुलाई गई है, जब पश्चिमी देशों को इस बात का डर है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है और वह पूर्वी यूक्रेन में झड़पों को, हमले करने के लिए बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है।
 
इससे पहले यूक्रेन के अलगाववादी नेताओं ने टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान के जरिए रूस के राष्ट्रपति से अनुरोध किया था कि वे अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दें और मित्रता संधियों पर हस्ताक्षर करके उनके ‘खिलाफ जारी यूक्रेनी सेना के आक्रमणों से’उनकी रक्षा करने के लिए सैन्य सहायता भेजें। रूस के निचले सदन ने भी पिछले सप्ताह इसी प्रकार की अपील की थी। यूक्रेनी प्राधिकारियों ने कोई भी आक्रमण करने से इनकार किया है और रूस पर उकसाने का आरोप लगाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में चलेगी लू, केरल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

अगला लेख