रूस सहित कई देशों में साइबर अटैक, अन्य देशों के लिए चेतावनी जारी

Webdunia
गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (16:59 IST)
मॉस्को। रूस सहित कई देशों में साइबर हमले की खबर आ रही है। खबर एजेंसियों के अनुसार 'बैड रैबिट' नाम के मैलवेयर का उपयोग कर इस साइबर हमले को किया गया है। इससे रूस की इंटरफेक्स न्यूज एजेंसी प्रभावित होने के अलावा यूक्रेन के एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देरी की खबरें भी आ रही हैं। हालांकि इसके कारण अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अमेरिका ने अन्य देशों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।
 
मई-जून में अमेरिका में इसी तरह के साइबर हमले के कारण काफी परेशानी हुई थी। जानकारी के अनुसार हमले के कारण दुनियाभर में कई बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए अमेरिका ने चेतावनी जारी कर दी है। 
 
एक साइबर फर्म ईएसईटी के रिसर्चर रॉबर्ट लिपोस्की के मुताबिक ये हमले परेशान कर रहे हैं, क्योंकि हमलावरों ने परिवहन संचालकों सहित बहुत महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को तुरंत संक्रमित किया है। इससे साफ पता चलता है कि यह 'अच्छी तरह से समन्वित' अभियान था।
 
ईएसईटी के मुताबिक इस हमले के आधे से ज्यादा पीड़ित रूस से हैं। इसके बाद यूक्रेन, बुल्गारिया, तुर्की और जापान हैं। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्यॉरिटी ने 'बैड  रैबिट' को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह एक प्रकार का वायरस है, जो आपके कम्प्यूटर को लॉक कर देता है और उसे अनलॉक करने के लिए पैसा मांगता है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

संजय राउत ने की केंद्र सरकार से मांग, कुणाल कामरा को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाए

Uttarakhand : चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य परामर्श जारी, श्रद्धालुओं से आवश्यक दवाइयां रखने को कहा

अलविदा जुमे की नमाज के दौरान भूकंप से गिरी मस्जिद, कई नमाजियों की मौत

राहुल गांधी बोले, भाजपा सरकार के कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में धकेला

UP: प्रयागराज में वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

अगला लेख