अमेरिका के सामने सबसे बड़ा खतरा है रूस: एफबीआई प्रमुख

Webdunia
गुरुवार, 4 मई 2017 (09:02 IST)
वाशिंगटन। एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी ने कहा है कि रूस अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ा खतरा पैदा करता है।
 
कोमी ने सीनेट जुडिशीयरी कमिटी से कहा, 'मेरे विचार से उनके (रूस के) इरादों और उसकी क्षमताओं को देखते हुए (रूस) पृथ्वी पर किसी भी देश के समक्ष निश्चित ही सबसे बड़ा खतरा पैदा करता है।'
 
ALSO READ: सावधान! अमेरिका को तबाह करने के लिए परमाणु हथियार बिछा रहा है रूस
इस अवसर पर सांसदों ने साइबरस्पेस में रूसी गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त की। सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पूछा कि क्या रूस के बारे में क्या यह कहना सही है कि वह साइबर अपराधियों को सक्रिय रूप से पनाहगाह मुहैया कराता है। इसका कोमी ने 'हां' में जवाब दिया।
 
ग्राहम ने पूछा कि क्या कोमी उनकी इस बात से सहमत हैं कि रूस को तभी ऐसा करने से रोका जा सकता है यदि उसे अमेरिकी राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के लिए सबक सिखाया जाए। इसके जवाब में कोमी ने कहा, 'यह उचित बयान है।' कोमी ने कहा कि रूसी पूरी दुनिया में ऐसा कर रहे हैं।
 
एफबीआई प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में रूस वास्तविक मतों की संख्या में बदलाव नहीं कर सका लेकिन वह एक दिन ऐसा करने में सक्षम हो सकता है। कोमी ने कहा कि एफबीआई रूसी हैकरों के खिलाफ काम कर रहा है। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: खरगे की पटना रैली रद्द, बस्तर में करेंगे जनसभा

निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर भड़के ओवैसी, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

Weather Update : 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मध्यप्रदेश के 26 जिलों में पारा 40 पार

ब्राजील पानी के संकट से क्यों जूझ रहा है?

सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी कर बुरे फंसे निशिकांत दुबे, भाजपा ने भी छोड़ा साथ

अगला लेख