मुश्किल में रूस का मिशन मून LUNA 25, क्या कर पाएगा चांद पर लैंडिंग?

Webdunia
रविवार, 20 अगस्त 2023 (08:12 IST)
LUNA 25 mission moon : रूस के मिशन मून को उस समय बड़ा झटका लगा जब चांद की कक्षा में ऑर्बिट बदलते वक्त आसामन्य स्थिति आ गई, जिस वजह से लूना-25 ठीक ढंग से ऑर्बिट बदल नहीं सका। इस वजह से उसकी लैंडिंग टल सकती है। लूना 21 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करने वाला है। 

ALSO READ: दूसरी बार चंद्रयान की सफल डिबूस्टिंग, विक्रम लैंडर चांद से मात्र 25 KM दूर
रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बताया कि लैंडिंग से पहले ऑर्बिट बदलते वक्त आसामन्य स्थिति आ गई, जिस वजह से लूना-25 ठीक ढंग से ऑर्बिट बदल नहीं सका। इस समस्या से निपटने के प्रयास जारी है।
 
रोस्कोस्मोस के अनुसार, लूना-25 ने चांद के जमीन क्रेटर की तस्वीरें पोस्ट की हैं। यह चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध का तीसरा सबसे गहरा गर्त है, जिसका व्या 190 किमी और गहराई 8 किमी है। लूना-25 से अब तक प्राप्त डाटा से चांद की मिट्टी में रासायनिक तत्वों के बारे में जानकारी मिली है। 
 
लूना- 25 लैंडर को 11 अगस्त को सुबह 4.40 बजे रूस के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लांच किया गया था। 
 
दूसरी और इसरो चंद्रयान-3 की दूसरी डिबूस्टिंग में सफल रहा। अब लैंडर विक्रम चांद से महज 25 किमी दूर है। भारत ने इसे 14 जुलाई को लांच किया था, जो 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जाम, लोग परेशान

LIVE: लोकसभा में अमित शाह बोले, ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर

Weather Update : इन राज्यों में मानसून मेहरबान, उफान पर नदियां, सड़कें बनीं तालाब

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

अगला लेख