रूस ने की भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश

Webdunia
शनिवार, 2 मार्च 2019 (09:19 IST)
इस्लामाबाद। रूस ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान को मौजूदा गतिरोध खत्म के लिए मध्यस्थता करने और बातचीत के लिए स्थान मुहैया कराने की पेशकश की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लाउरोव ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन पर बात की और दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद क्षेत्र के हालात पर चर्चा की।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, रूस के विदेश मंत्री लाउरोव ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने और बातचीत के लिए स्थान मुहैया कराने की पेशकश की बात दोहराई। कुरैशी ने क्षेत्र में तनाव को कम करने में रूस की संतुलित और रचनात्मक भूमिका की सराहना की।

उन्होंने रूस के प्रस्ताव का स्वागत किया और कहा कि उन्होंने दिन में संसद में संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए मॉस्को की रचनात्मक भूमिका को स्वीकार किया था, जिसे अच्छा समर्थन मिला था। विदेश कार्यालय के मुताबिक दोनों विदेश मंत्रियों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श जारी रखने पर सहमति जताई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में भारी बारिश के बाद आपातकाल, 24 घंटे में 30 लोगों की मौत, 6 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा फैसला, यूलिया को बनाया नया प्रधानमंत्री

कौन हैं मरांग बुरु और क्या है झारखंड के आदिवासियों का इनसे संबंध, विवाद भी है

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट

अगला लेख