अमेरिका को बड़ा झटका, उत्तर कोरिया पर कार्रवाई के खिलाफ है रूस

Webdunia
गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (08:54 IST)
संयुक्त राष्ट्र। रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि वह उत्तर कोरिया के खिलाफ नए प्रतिबंधों का विरोध करता है और प्योंगयांग के खिलाफ सैन्य विकल्प चुनना अस्वीकार्य है। संयुक्त राष्‍ट्र में रूस के इस कदम को अमेरिका के लिए झटका माना जा रहा है। 
 
रूसी उप राजदूत व्लादिमीर सेफ्रनकोव ने परिषद के आपात सत्र में कहा, 'सभी को यह समझना चाहिए कि प्रतिबंधों से समस्या नहीं सुलझेगी। इससे हम बस एक गतिरोध की ओर बढ़ते हैं।'
 
उत्तर कोरिया द्वारा एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किए जाने के बाद आयोजित सत्र में उन्होंने कहा, 'सैन्य हल की वकालत करने वाला कोई भी प्रयास अस्वीकार्य है।'

क्या कहा था अमेरिका ने : उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में प्योंगयांग के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही उसने उत्तर कोरिया को आगाह भी किया है कि हालिया परीक्षण ने कूटनीति के मार्ग संकीर्ण कर दिए हैं।
 
परिषद में दिए गए कड़े संबोधन में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने कहा कि मंगलवार के आईसीबीएम परीक्षण ने दुनिया को पहले से अधिक खतरनाक जगह बना दिया है और परमाणु हथियारों से लैस प्योंगयांग से निपटने के लिए अगर बल प्रयोग की जरूरत पड़ती है तो वाशिंगटन उसके लिए भी तैयार है। (भाषा)  
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

चेन्नई नगर निगम ने होर्डिंग हटाने का दिया आदेश, मुंबई की घटना के बाद उठाया कदम

अगला लेख