रूस ने 12 घंटे में बरसाए थे सीरिया के 4 अस्पतालों पर बम

Webdunia
सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (19:24 IST)
फाइल फोटो
वॉशिंगटन। रूस के युद्धक विमानों ने कुछ महीने पहले सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर 4 अस्पतालों पर बम बरसाए थे। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक खबर में यह दावा किया गया है। खबर के अनुसार नबाद अल-हयात सर्जिकल अस्पताल पर हमले की आशंका के चलते कर्मचारियों ने उसे 3 दिन पहले (हमले से) ही खाली कर दिया था।

12 घंटे के भीतर किए इन हमलों की शुरुआत 5 मई को हुई थी। रूस के ग्राउंड कंट्रोलर ने पायलट को अस्पताल की सटीक जानकारी दी थी। उसी ने हमले करने का निर्देश भी दिया था जिसके बाद पायलट ने बमबारी की। इससे कुछ किलोमीटर दूर कफर नबल सर्जिकल अस्पाल पर भी थोड़ी देर बाद कई बम गिराए गए।

इसके अलावा रूस के युद्धक विमानों ने उन 12 घंटे के भीतर कफर जिता केव अस्पताल और अल-अमल ऑर्थोपेडिक अस्पताल को भी निशाना बनाया। इन चारों अस्पतालों ने हवाई हमले से बचने के लिए संयुक्त राष्ट्र से संपर्क किया था। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अस्पतालों पर हुए हमलों को लेकर पिछले महीने आंतरिक जांच शुरू करने की घोषणा भी की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

अगला लेख