स्टालिन पर बनी फिल्म दिखाने पर रोक

Webdunia
शनिवार, 27 जनवरी 2018 (15:29 IST)
मॉस्को। रूस के संस्कृति मंत्रालय ने देश के सिनेमाघरों को चेतावनी दी है कि अगर वे प्रतिबंधित ब्रिटिश कॉमिडी फिल्म 'द डेथ ऑफ स्टालिन' दिखाना जारी रखेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि सेंट्रल मॉस्को के एक सिनेमा घर में प्रतिबंध के बावजूद फिल्म की स्क्रीनिंग की गई है। 
 
इस रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए रूस के संस्कृति मंत्रालय ने चेतावनी जारी की। फिल्म के डायरेक्टर ब्रिटिश हास्य कलाकार अरमैंडो इयानुची हैं। इसमें स्टालिन की 1953 में मौत के बाद सत्ता संघर्ष को दिखाया गया है। रूस के अधिकारियों एवं कला से जुड़े विशेषज्ञों ने इसे अपमानजनक और 'अतिवादी' बताया है जिसके बाद मंत्रालय ने मंगलवार को फिल्म की रिलीज की अनुमति को वापस ले लिया है। 
 
पहले फिल्म को गुरुवार को सिनेमाघरों में सीमित रिलीज की अनुमति मिल गई थी लेकिन एक वर्ग के विरोध के बाद अधिकारियों और फिल्म निदेशकों के लिए इसकी प्राइवेट स्क्रीनिंग की गई है। स्क्रीनिंग के बाद 22 लोगों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर किए जिसमें रिलीज को टालने की मांग की गई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: देशभर के 8 राज्यों में बारिश का कहर, देरी वापसी करेगा मानसून, मुंबई में 6 की मौत

भोपाल में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, 3 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आज सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

लगातार बढ़ रहे समुद्री जलस्तर से कैसे निपटा जाए?

गडकरी का दावा, कई बार मिला प्रधानमंत्री बनने का ऑफर

अगला लेख