Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाइडन के निशाने पर पुतिन, कहा- यूक्रेन को कभी जीत नहीं पाएगा रूस

Advertiesment
US President Joe Biden supported Ukraine
वारसा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर रूस और व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधते हुए कहा कि रूस कभी भी यूक्रेन को जीत नहीं पाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ‘कठोर एवं कड़वे दिनों’ की चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन के साथ अमेरिका और उसके सहयोगी हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे।
 
यूक्रेन की राजधानी यात्रा के बाद पोलैंड की राजधानी वारसा पहुंचे यूएस राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी सेना ने युद्ध अपराध किए हैं और यूक्रेन में नागरिकों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पुतिन को यह याद रखना चाहिए कि नाटो का कभी भी बंटवारा नहीं होगा। पुतिन जमीन पर कब्जा करने के लिए यूक्रेन के साथ जंग कर रहे हैं। 
 
बाइडन ने वारसा के शाही महल में यूक्रेनी शरणार्थियों के साथ ही पौलेंड के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के लोकतंत्र हमेशा यूक्रेन की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने मानवता के खिलाफ अपराध किया है। आम लोगों के घर उजाड़ दिए गए, उनका कत्ल किया गया, इसके बावजूद उन्हें शर्म नहीं आती।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन के लोग हमारे लिए अहम हैं। मैं दावे से कह सकता हूं कि रूस कभी यूक्रेन को नहीं जीत पाएगा। उल्लेखनीय है कि बाइडन सोमवार को अचानक यूक्रेन की यात्रा पर सोमवार को कीव पहुंचे थे। वहां उन्होंने यूक्रेन के प्रति समर्थन तो व्यक्त किया ही था साथ ही उसे आर्थिक और सामरिक मदद देने का भी ऐलान किया था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई