Russia-Ukraine crisis : रूस-यूक्रेन के बीच सीमा पर हिंसक झड़प, यूक्रेन के 5 सैनिकों को मारने का दावा, 2 बख्तरबंद वाहनों को किया तबाह

Webdunia
सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (19:28 IST)
रूस और यूक्रेन में तनाव लगातार बना हुआ है। इस बीच रूसी सेना का कहना है कि उसने रूसी क्षेत्र में यूक्रेन के 5 सैनिकों को मार गिराया है। रूस ने कहा कि इसने दो बख्तरबंद वाहनों को रोस्तोव के पास तबाह किया है।
 
रूस द्वारा 5 सैनिकों को मार गिराए जाने के दावे पर यूक्रेन का बयान सामने आया है। यूक्रेनी सेना ने कहा है कि सीमा पर रेड करने की रूस की खबर पूरी तरह से झूठ है।
 
यूक्रेनी बल रोस्तोव क्षेत्र में मौजूद नहीं हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें ऑनलाइन चेतावनी मिल रही है कि हैकर्स सरकारी एजेंसियों, बैंक और डिफेंस सेक्टर पर साइबर अटैक की तैयारी कर रहे हैं।
 
यूक्रेन को हाल के दिनों में साइबर अटैक से जूझना पड़ा है। यूक्रेन ने इन हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि रूस ने साइबर अटैक से इंकार किया है।
पुतिन भेजेंगे अपना शीर्ष सुरक्षा दूत : यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बाल्कन क्षेत्र में अपने शीर्ष सुरक्षा दूत को भेज रहे हैं, जहां मॉस्को मुख्य रूप से अपने सहयोगी सर्बिया के जरिए अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।
 
सर्बिया की सरकार समर्थक मीडिया ने बताया कि क्रेमलिन की सुरक्षा परिषद के प्रभावशाली सचिव निकोलाई पत्रुशेव सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के साथ वार्ता के लिए आगामी कुछ दिन में बेलग्रेड पहुंचेंगे।
 
मॉस्को ने पत्रुशेव की यात्रा के बारे में फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस वार्ता में मॉस्को के इन दावों पर चर्चा की जाएगी कि रूसी हमले की आशंका के बीच रूस समर्थक विद्रोहियों के खिलाफ यूक्रेनी पक्ष की ओर से लड़ने के लिए अल्बानिया, कोसोवो और बोस्निया से ‘भाड़े के सैनिकों’ को भेजा जा रहा है। बहरहाल, अल्बानिया, कोसोवो और बोस्निया ने इन दावों को खारिज किया है।
 
वुसिक ने सोमवार को सर्बिया के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक की। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बैठक में बाल्कन देशों से यूक्रेन में ‘‘भाड़े के सैनिक’’ भेजे जाने की खबरों पर भी चर्चा की गई।
 
सर्बिया ने रूस-यूक्रेन गतिरोध में तटस्थ बने रहने की औपचारिक घोषणा की है। इस गतिरोध के कारण यूरोप में एक बड़े युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। बहरहाल, सर्बिया का सरकार समर्थक मीडिया संकट में मॉस्को का समर्थन करता दिख रहा है।
 
युद्धक विमान और सैनिकों की तैनाती : रूस ने रविवार को यूक्रेन की उत्तरी सीमाओं के पास सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया। उसने यूक्रेन की उत्तरी सीमा से लगे बेलारूस में करीब 30,000 सैनिकों की तैनाती की है। साथ ही यूक्रेन की सीमाओं पर 1,50,000 सैनिकों, युद्धक विमानों और अन्य साजो-सामान की तैनाती कर रखी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ पर सियासत, क्या बोले भाजपा नेता कपिल मिश्रा?

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें ताजा भाव

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाओं पर रोक की मांग, क्या है चुनावों से कनेक्शन?

Pune Porsche Accident : नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द, 5 जून तक निगरानी केंद्र में भेजा

Weather Update: राजस्थान में पारा 48 डिग्री पर पहुंचा, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

अगला लेख